BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Ramgarhtal • गोरखपुर / चरगांवा • 10-03-2026

रामगढ़ताल क्षेत्र में 2700 मीटर सड़क होगी चौड़ी, 23 करोड़ रुपए मंजूर

रूरल न्यूज नेटवर्क। रामगढ़ताल क्षेत्र में 2700 मीटर सड़क को चौड़ा किया जाएगा। साथ ही इसका सुंदरीकरण भी होगा। इस पर 23 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। बजट को राज्य स्तरीय तकनीकी समिति से मंजूरी मिल गई है। यह सड़क कई मोहल्लों से होकर गुजरेगी।

अच्छी सड़क होने से शहर का यह पॉश इलाका और बेहतर नजर आएगा। इसके साथ ही वाटर बॉडी पर बनने वाले 112 मीटर डबल लेन पुल को तेजी से बनाया जा रहा है। इससे तारामंडल के दो हिस्से आपस में जुड़ जाएंगे।

सड़क चौड़ीकरण की यह परियोजना गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की वसुंधरा एन्क्लेव आवासीय योजना से शुरू होकर महाराणा प्रताप पार्क, ग्रीनवुड और गोरक्ष एन्क्लेव आवासीय योजनाओं से गुजरते हुए चंपा देवी पार्क तक बनेगी।

सड़क का निर्माण मजबूत और टिकाऊ बिटुमिन लेयर तकनीक से होगा, जिससे मार्ग लंबे समय तक समतल और सुरक्षित बना रहेगा। परियोजना में जल निकासी की बेहतर व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। पूरे मार्ग के किनारे आरसीसी नाला बनाया जाएगा ताकि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।

Image Source Here...

अलग-अलग होगी चौड़ाई

2700 मीटर लंबे इस मार्ग को अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग चौड़ाई के मानकों के अनुसार विकसित किया जाएगा। योजना के तहत 1270 मीटर हिस्से में सड़क की चौड़ाई 24 मीटर, 860 मीटर में 18 मीटर, 240 मीटर में 12 मीटर और 325 मीटर में 9 मीटर रखी जाएगी। इस सड़क के किनारे अंडरग्राउंड केबलिंग के लिए डक्ट का निर्माण भी प्रस्तावित है। जिससे बिजली, इंटरनेट और अन्य सेवाओं के तार जमीन के नीचे व्यवस्थित तरीके से डाले जा सकेंगे।

इससे नौकायन मार्ग होते हुए देवरिया बाईपास तक जाने के लिए एक वैकल्पिक रास्ता भी मिल जाएगा। इसका सीधा फायदा तारामंडल, वसुंधरा एन्क्लेव और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को मिलेगा, जिन्हें अक्सर जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। पर्यटन के लिहाज से भी यह पुल क्षेत्र की खूबसूरती भी बढ़ाएगा।

वाटर बाडी के ऊपर से गुजरते समय लोगों को स्काई वाक जैसा अनुभव मिलेगा। आकर्षक रोशनी और बेहतर पहुंच व्यवस्था के कारण यह स्थान पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सकता है। पुल बनने के बाद सर्किट हाउस, नौका विहार, चंपा देवी पार्क और प्राणी उद्यान जैसे प्रमुख स्थलों तक पहुंच और अधिक आसान हो जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस