BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, challan • गोरखपुर / चरगांवा • 15-05-2026

लेजर गन से कटे 273 चालान, एसपी ट्रैफिक ने 50 किमी प्रति घंटे की स्पीड पर चालान करने के दिए निर्देश

रूरल न्यूज नेटवर्क। नौकायन मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों के बावजूद लोग तेज रफ्तार में वाहन चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

इसी को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की। अभियान के दौरान सिर्फ तीन घंटे में 100 वाहनों का चालान किया गया। यातायात पुलिस ने स्पीड लेजर गन की मदद से वाहनों की रफ्तार मापी। जांच में कई वाहन 50 किलोमीटर प्रति घंटा की निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चलते मिले। इसके बाद मौके पर ही उनका चालान काटा गया।

SP ट्रैफिक बोले- आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि नौकायन मार्ग पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 50 किमी प्रति घंटा तय की गई है।

इसके बावजूद लगातार तेज रफ्तार में वाहन चलाने की शिकायतें मिल रही थीं। सड़क हादसों को रोकने और लोगों की सुरक्षा के लिए यह अभियान चलाया गया।

Image Source Here...

शाम के समय जब सड़क पर भीड़ बढ़ी तो यातायात पुलिस के बाइक सवार जवान दोनों लेन पर तैनात रहे। उन्होंने स्पीड लेजर गन से गुजर रहे वाहनों की रफ्तार मापी। जो वाहन तय सीमा से अधिक गति में पाए गए, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई।

पुलिस ने केवल नौकायन मार्ग ही नहीं, बल्कि शहर के अन्य प्रमुख रास्तों पर भी अभियान चलाया। वहां भी तेज रफ्तार में वाहन चला रहे कुल 273 वाहनों का चालान किया गया।

यातायात विभाग का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं, ताकि सड़क हादसों से बचा जा सके।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस