BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, camp • गोरखपुर / चरगांवा • 30-05-2026

गोरखपुर में एक जून से लगाए जाएंगे 417 विशेष शिविर, शुगर-बीपी के मरीजों की होगी तलाश, ई-आरोग्य पाठशाला में दिए जरूरी निर्देश

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में एक जून से शुरू होने वाले सौ दिवसीय TB रोगी खोजी अभियान को इस बार व्यापक रूप दिया गया है। अभियान के दौरान नए TB मरीजों की पहचान के साथ-साथ मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अन्य गैर संचारी रोगों से पीड़ित लोगों की भी जांच की जाएगी।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा ने ई-आरोग्य पाठशाला के माध्यम से जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) का अभिमुखीकरण किया। कार्यक्रम में सभी MOIC, BCPM और TB विभाग से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी भी शामिल हुए।

40 दिनों तक चलेंगे विशेष शिविर

CMO ने बताया कि एक जून से अगले 40 दिनों तक जिले भर में 417 विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों का उद्देश्य ऐसे लोगों की पहचान करना है जो TB या गैर संचारी रोगों से पीड़ित हैं, लेकिन अभी तक स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में नहीं आए हैं। अभियान के माध्यम से मरीजों को समय रहते जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। डॉ. झा ने कहा कि शिविरों में विशेष रूप से उच्च जोखिम समूह के लोगों, मधुमेह मरीजों और 30 साल से अधिक उम्र के लोगों पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविरों से पहले गांवों और मोहल्लों में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, ताकि लक्षित वर्ग के अधिक से अधिक लोग जांच के लिए पहुंच सकें। उन्होंने ग्राम प्रधानों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

Image Source Here...

 हर शिविर में होगी बीपी और शुगर की जांच

CMO ने कहा कि 30 साल से अधिक उम्र के प्रत्येक व्यक्ति की रक्तचाप और मधुमेह की जांच अनिवार्य रूप से की जाए। शिविरों में TB के संभावित मरीज मिलने पर उन्हें तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में जांच व इलाज के लिए भेजा जाए। साथ ही लाभार्थियों का सी-बैक फॉर्म भी भरवाया जाए, ताकि स्वास्थ्य संबंधी जानकारी का सही रिकॉर्ड तैयार हो सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गैर संचारी रोगों की जांच से जुड़े उपकरणों, दवाओं और अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता पहले से सुनिश्चित कर ली जाए। अभियान के दौरान किसी भी स्तर पर सामग्री या लॉजिस्टिक्स की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने में सहायक शोध अधिकारी (ARO) भी आवश्यकतानुसार सहयोग करेंगे।

 अच्छे कार्यों को किया जाएगा सम्मानित

ई-आरोग्य पाठशाला के दौरान CMO ने CHO से अपने क्षेत्रों में किए जा रहे नवाचारों और अच्छे कार्यों को दस्तावेजित कर जिला स्तर पर साझा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्यप्रणालियों को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों में भी अपनाया जाएगा। उनका कहना था कि नियमित टीकाकरण, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी और अन्य जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों में भी ऐसी बेस्ट प्रैक्टिसेज को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. नंदलाल कुशवाहा, डिप्टी CMO डॉ. अश्विनी चौरसिया, DCPM रिपुंजय पांडेय, टीएम-11 के सदस्य तथा सहयोगी संस्था UPTSU के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस