BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, railway, station • गोरखपुर / चरगांवा • 11-04-2026

रेलवे स्टेशन पर पकड़ी गई 444 अवैध पानी की बोतलें, गैर स्वीकृत ब्रांड की सप्लाई पर रेलवे प्र्रशासन सख्त

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुरक्षित और मानक पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनधिकृत पानी की बोतलों के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को स्टेशन प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेनों में सप्लाई हो रही अवैध बोतलों का खुलासा किया।

स्टेशन निदेशक रतन दीप गुप्ता के नेतृत्व में डीसीआई टीम ने संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान ट्रेन संख्या 15707 और 15273 को विशेष रूप से चेक किया गया, जहां बड़ी मात्रा में पानी की बोतलें लावारिस हालत में मिलीं।

Image Source Here...

गैर-स्वीकृत ब्रांड की 444 बोतलें बरामद

जांच के दौरान कुल 444 पानी की बोतलें बरामद की गईं। ये सभी बोतलें रेलवे के तय मानकों के अनुरूप नहीं थीं और इन्हें बिना अनुमति ट्रेनों में रखा गया था। जांच में सामने आया कि ये बोतलें गैर-स्वीकृत ब्रांड जैसे बिस्लरी और एक्वा प्लस की थीं। रेलवे नियमों के अनुसार केवल अधिकृत और गुणवत्ता जांच से गुजरने वाले ब्रांड ही स्टेशनों और ट्रेनों में बेचे जा सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद अवैध तरीके से इनकी सप्लाई की जा रही थी।

यात्रियों के स्वास्थ्य पर खतरा

अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की बोतलें यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती हैं, क्योंकि इनकी गुणवत्ता और शुद्धता की कोई गारंटी नहीं होती। इसी को ध्यान में रखते हुए अभियान को और सख्ती से चलाया जा रहा है। कार्रवाई के बाद सभी जब्त बोतलों को आगे की आवश्यक प्रक्रिया के लिए एलपीओ को भेज दिया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इनकी सप्लाई में कौन लोग शामिल हैं।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

 रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्टेशनों और ट्रेनों में जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अनधिकृत विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस