BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, january, gorakhpur, mahotsav • गोरखपुर / चरगांवा • 05-01-2026

गोरखपुर महोत्सव में लगेंगी 5000 कुर्सियां:DM-SSP ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया, भोजपुरी नाइट पर होगी खास नजर

गोरखपुर महोत्सव के आयोजन की तिथि धीरे-धीरे नजदीक आ रही है। 11 जनवरी को इसका उद्घाटन किया जाएगा। 17 जनवरी तक चलने वाले इस आयोजन को भव्य बनाने की तैयारी है। DM दीपक मीणा व SSP राजकरन नैय्यर ने शनिवार को चंपा देवी पार्क स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने समय से तैयारियां पूरी करने को कहा है।

मुख्य पांडाल में अभी 4000 कुर्सियां लगने की व्यवस्था है। DM ने इसे बढ़ाने का निर्देश दिया है। माना जा रहा है कि लगभग 5000 कुर्सियां लगाई जाएंगी। पहले तीन दिन मुख्य मंच से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। दूसरे दिन होने वाली भोजपुरी नाइट पर खास नजर होगी।

रामगढ़ताल के किनारे चंपा देवी पार्क में गोरखपुर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर प्रवेश के लिए बनाए जा रहे वीआईपी प्रवेश द्वार एवं आम आदमी के प्रवेश द्वार के बारे में जानकारी ली। गाड़ियां पार्क करने के लिए बनाई जाने वाली पार्किंग भी देखी। उन्होंने मुख्य पांडाल का निरीक्षण किया।

शिल्प मेला, पुस्तक मेला, विज्ञान प्रदर्शनी एवं कृषि मेला के लिए बनाए जा रहे स्थान का भी निरीक्षण किया। DM ने कहा कि किसी भी कीमत पर आयोजन स्थल पर धूल नहीं उड़नी चाहिए। निरीक्षण के दौरान जीडीए उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन, सहायक अभियंता एके तायल आदि उपस्थित रहे।

पवन सिंह बिखेरेंगे भोजपुरी गीतों का जलवा

आयोजन के तहत 11, 12 व 13 जनवरी को मुख्य मंच से बड़े कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 12 जनवरी को भोजपुरी नाइट का आयोजन किया जाएगा। भोजपुरी गायक एवं अभिनेता पवन सिंह इस दिन प्रस्तुति देंगे। उनके कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

पिछले वर्ष भोजपुरी नाइट के दौरान पीछे की ओर थोड़ी देर के लिए भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई थी। पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी थीं। इस बार भी काफी सतर्कता बरती जाएगी। भोजपुरी नाइट में गोरखपुर के सांसद रविकिशन भी अपनी प्रस्तुति देंगे।

बादशाह के गीतों पर झूमेंगे लोग

इस कार्यक्रम में बादशाह के गीतों पर लोगों को झूमने का अवसर मिलेगा। बॉलीवुड नाइट के दौरान बादशाह का कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी दिन भजन संध्या में विधायक मैथिली ठाकुर भजन प्रस्तुत करेंगी। पहले दिन यानी 11 जनवरी को वरुण जैन अपनी प्रस्तुति देंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस