BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, GIDA, Commissioner • गोरखपुर / चरगांवा • 22-01-2026

मंडलायुक्त सभागार में 64वीं गीडा बोर्ड बैठक सम्पन्न, विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत समीक्षा

गोरखपुर। मंडलायुक्त सभागार में 64वीं  गीडा बोर्ड की बैठक मंडलायुक्त अनिल ढींगरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जनपद के औद्योगिक एवं शहरी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई और गीडा क्षेत्र में चल रही तथा प्रस्तावित विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा, जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन, गीडा सीईओ अनुज मलिक, जीडीए सचिव पुष्प राज सिंह, गीडा ओएसडी अनुपम मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Image Source Here...

बैठक के दौरान गीडा सीईओ अनुज मलिक ने बोर्ड के समक्ष गीडा की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि बीते कार्यकाल में गीडा क्षेत्र में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर भूमि आवंटन किया गया है। सीईओ ने स्पष्ट किया कि सबसे अधिक भूमि आवंटन औद्योगिक इकाइयों को किया गया है, जिससे क्षेत्र में रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को गति मिली है। विभिन्न सेक्टरों में स्थापित होने वाली लघु, मध्यम और बड़े उद्योगों को प्राथमिकता के आधार पर भू-खंड उपलब्ध कराए गए हैं।

गीडा सीईओ ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों के साथ-साथ लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग, आईटी एवं सहायक सेवाओं से जुड़ी परियोजनाओं को भी भूमि आवंटित की गई है। इससे न केवल निवेशकों का विश्वास बढ़ा है, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि गीडा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं—सड़क, जलापूर्ति, विद्युत, ड्रेनेज और सुरक्षा व्यवस्था—को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

बैठक में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि आवंटन की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध रहे। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि आवंटित भूमि पर निर्धारित समयसीमा के भीतर औद्योगिक गतिविधियां शुरू हों। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने गीडा क्षेत्र के समग्र विकास पर जोर देते हुए कहा कि उद्योगों के साथ-साथ श्रमिकों और आमजन की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाए।

बोर्ड बैठक में भविष्य की कार्ययोजनाओं, नए निवेश प्रस्तावों और गीडा को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। अंत में अध्यक्ष द्वारा अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए गोरखपुर को औद्योगिक दृष्टि से मजबूत बनाने के निर्देश दिए।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस