BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, voter, Press Club, election • गोरखपुर / चरगांवा • 14-02-2026

प्रेस क्लब चुनाव में 87% मतदान, 595 वोट मतपेटियों में बंद, देर शाम तक चलती रही मतगणना

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव को लेकर शनिवार को पत्रकारों में भारी उत्साह देखने को मिला। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9 बजे से शुरू हुआ मतदान शांतिपूर्ण माहौल में दोपहर 3 बजे तक चला। कुल 684 पंजीकृत मतदाताओं में से 595 पत्रकारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह करीब 87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 17 वोट अधिक है।

Image Source Here...

मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। वरिष्ठ और युवा पत्रकारों ने बारी-बारी से पहुंचकर मतदान किया। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए चुनाव अधिकारियों द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। मतदाताओं की पहचान की जांच के बाद उन्हें मतदान की अनुमति दी गई। पूरे समय मतदान स्थल पर अनुशासन और उत्साह का माहौल बना रहा।

Image Source Here...

इस बार चुनाव में विभिन्न पदों के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। मतदान समाप्त होते ही सभी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की निगाहें मतपेटियों पर टिक गईं। अब प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटियों में बंद हो चुका है।

निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार आज ही शाम 4 बजे से मतगणना शुरू कर दी गई है। परिणाम देर शाम तक आने की संभावना जताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मतगणना का कार्यक्रम जारी रहा। चुनाव नतीजों को लेकर पत्रकारों में काफी उत्सुकता है और सभी को विजेताओं की घोषणा का इंतजार है।

उल्लेखनीय है कि प्रेस क्लब का चुनाव पत्रकार एकता और संगठन की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण माना जाता है। यही वजह है कि मतदान में हर बार बढ़-चढ़कर भागीदारी होती है। इस बार बढ़े हुए मतदान प्रतिशत ने यह संकेत दिया है कि पत्रकार अपने संगठन को लेकर सजग और सक्रिय हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस