BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Nausadh, court • गोरखपुर / चरगांवा • 11-04-2026

90 हजार लूूट के मामले में खुलासा, नौसढ चौकी प्रभारी ने कोर्ट में किया सरेंडर, महिला दरोगा और अन्य सिपाहियों की तलाश तेज

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में व्यापारी से लूट के मामले में फरार चल रहे निलंबित दरोगा ने आखिरकार कोर्ट में सरेंडर कर दिया। राजघाट पुल पर हुई इस वारदात के बाद वह लंबे समय से वांछित था। कोर्ट में आत्मसमर्पण के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, एक महिला दरोगा समेत तीन आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

यह घटना 5 अगस्त 2025 की है। राजस्थान में व्यापार करने वाले बेलीपार पिछौरा निवासी रविशंकर को राजघाट पुल के पास कार सवार लोगों ने रोक लिया। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए व्यापारी को डराया-धमकाया और उससे 90 हजार रुपये लूट लिए।

जांच में सामने आया कि लूट करने वाले कोई और नहीं बल्कि नौसड़ पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी ही थे। इसमें लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विरामखंड निवासी नौसड़ चौकी प्रभारी भी शामिल था।

Image Source Here...

चौकी प्रभारी समेत पांच निलंबित

मामले का खुलासा होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जांच के बाद तत्कालीन चौकी प्रभारी शुभम श्रीवास्तव, महिला दरोगा आंचल और सिपाही प्रवीण यादव, राजेश चौधरी व सुभाष यादव को निलंबित कर दिया गया था।

हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली

 वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने हाईकोर्ट से स्टे भी लिया था, लेकिन उन्हें जांच में सहयोग करने की शर्त दी गई थी। बाद में सामने आया कि आरोपी जांच में शामिल नहीं हो रहे थे और पीड़ित व्यापारी को धमकी देकर समझौते का दबाव बना रहे थे। इस पर हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगी रोक हटा दी।

शुक्रवार को निलंबित दरोगा शुभम श्रीवास्तव ने विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) ओमकार शुक्ल की अदालत में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया।

धमकी देने पर नई FIR

पीड़ित व्यापारी ने गीडा थाने में आरोपियों के खिलाफ धमकी देने की एक और एफआईआर दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इसमें भ्रष्टाचार से जुड़ी धाराएं भी जोड़ दी हैं।

सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने बताया- मुख्य आरोपी शुभम श्रीवास्तव के जेल जाने के बाद फरार महिला दरोगा और अन्य सिपाहियों की तलाश तेज कर दी गई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस