BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, JE, AIIMS • गोरखपुर / चरगांवा • 18-03-2026

15 साल की लड़ाई का बनेगा दस्तावेज, AIIMS में जेई-एईएस नियंत्रण की कहानी होगी दर्ज, 27 मार्च को बैठक

रूरल न्यूज नेटवर्क। पूर्वांचल में लंबे समय तक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती रहे जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) और एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) पर नियंत्रण के लिए किए गए प्रयासों को अब व्यवस्थित रूप से दस्तावेज का रूप दिया जाएगा। इस दिशा में गोरखपुर AIIMS पहल कर रहा है। इसी क्रम में 27 मार्च को दोपहर 12:30 बजे AIIMS में एक बैठक आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता कमिश्नर अनिल ढींगरा करेंगे, जिसमें इंसेफ्लाइटिस की रोकथाम और नियंत्रण में सहयोग देने वाले अलग-अलग विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।

Image Source Here...

यह बैठक AIIMS के एडिशनल प्रोफेसर डॉ. अनिल कोपरकर के निर्देशन में शुरू किए जा रहे प्रोजेक्ट ‘पूर्वी उत्तर प्रदेश में जेई और एईएस को नियंत्रित एवं पराजित करने की यात्रा का अभिलेखीकरण’ के तहत बुलाई गई है। परियोजना का उद्देश्य पिछले डेढ़ दशक में इन बीमारियों से निपटने के लिए अपनाई गई रणनीतियों, योजनाओं और उनके परिणामों को व्यवस्थित रूप से दर्ज करना है।

कमिश्नर की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, गोरखपुर मंडल के विभिन्न विभागों के मंडलीय और जिला स्तरीय अधिकारी बैठक में भाग लेंगे। वहीं, देवरिया, महराजगंज और कुशीनगर के डीएम वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे।

बैठक में वर्ष 2010 से 2025 के बीच जेई और एईएस नियंत्रण के लिए चलाए गए अभियानों, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, टीकाकरण कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता गतिविधियों और प्रशासनिक प्रयासों का विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया जाएगा।

प्रशासन का उद्देश्य इन सभी पहलुओं को समग्र दस्तावेज के रूप में तैयार करना है, ताकि भविष्य में इन सफल रणनीतियों और अनुभवों का उपयोग अन्य क्षेत्रों में भी किया जा सके। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय पर आवश्यक आंकड़ों के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस