BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, 3D dome, America • गोरखपुर / चरगांवा • 23-05-2026

अमेरिका से आएगा थ्री डी डोम, गोरखपुर की नक्षत्रशाला में लगेगा, 32.26 करोड़ है लागत

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर की नक्षत्रशाला पूरी तरह से आधुनिक होगी। इसके लिए 32.26 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक थ्री डी डोम एवं अन्य इलेक्ट्रिक उपकरण अमेरिका से डिस्पैच हो चुके हैं और जल्द ही गोरखपुर पहुंच जाएंगे। इस बदलाव के बाद नक्षत्रशाला में आने वाले लोगों को बेहतर अनुभव होगा।

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की ओर से वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला का आधुनिकीकरण एवं महंत अवेद्यनाथ ज्ञान-विज्ञान पार्क का निर्माण किया जा रहा है। GDA उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने इस कार्य का निरीक्षण किया।

उन्होंने परियोजना को पूरी गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान बताया कि नक्षत्रशाला के अधुनिकीकरण के लिए थ्री डी डोम और उपकरण अमेरिका से जल्द ही यहां पहुंच जाएगा।

Image Source Here...

महंत अवेद्यनाथ ज्ञान-विज्ञान पार्क के निर्माण पर 15 करोड़ 62 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। जुलाई 2024 में यह काम शुरू हुआ था। अगस्त 2026 में इसे पूरा करना है। अब तक 8 करोड़ 24 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। लगभग 70 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है। यहां प्राचीन भारतीय विज्ञान, इनोवेशन लैब, फन साइंस, स्पेस साइंस और आउटडोर साइंस गैलरियों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

नक्षत्रशाला परिसर में प्लांटर, रैप, सीढ़ी, टिकट घर और सोवेनिर शॉर का काम भी पूरा हो गया है। GDA उपाध्यक्ष ने डायनोटोरियम का भी निरीक्षण किया। जांच के दौरान बताया गया कि नक्षत्रशाला का भाग एक एव तीन का 35 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। एसी एवं चहारदिवारी का काम जारी है। अभियंताओं ने उन्हें बताया कि भाग दो के तहत थ्री डी डाम लगाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता राकेश प्रताप आदि उपस्थित रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस