BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, City Super Specialty Hospital • गोरखपुर / चरगांवा • 06-06-2026

7 वर्षीय बच्ची के पेट से निकला बालों का विशाल गुच्छा, सिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सर्जरी कर बचाई गई मासूम की जिंदगी

रूरल न्यूज नेटवर्क। अक्सर बच्चे अनजाने में कई ऐसी आदतें विकसित कर लेते हैं जिन्हें परिवार वाले सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यही आदत कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो सकती है। ऐसा ही एक दुर्लभ और चौंकाने वाला मामला सिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, गोरखपुर में सामने आया, जहां 7 वर्षीय बच्ची के पेट से सर्जरी के माध्यम से बालों का एक विशाल गुच्छा (Hair Bezoar) निकाला गया।

बच्ची को कई महीनों से लगातार पेट दर्द, उल्टी, भूख न लगना, कमजोरी और वजन कम होने जैसी समस्याएं थीं। परिजन उसे सिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां वरिष्ठ बाल शल्य चिकित्सक डॉ. रविकेश द्विवेदी द्वारा की गई विस्तृत जांच में एक बेहद दुर्लभ और गंभीर कारण सामने आया। जांच में पता चला कि बच्ची के पेट में बड़ी मात्रा में बाल जमा होकर एक विशाल ठोस गुच्छे का रूप ले चुके थे, जिसने पेट और आंतों में भोजन के सामान्य मार्ग को बाधित कर दिया था।

Image Source Here...

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ बाल शल्य चिकित्सक डॉ. रविकेश द्विवेदी एवं उनकी टीम ने तत्काल ऑपरेशन का निर्णय लिया। सफल सर्जरी के दौरान बच्ची के पेट में चीरा लगाकर बालों के विशाल गुच्छे को बाहर निकाला गया। ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. विकास नारायण सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित एवं सफल बनाया।

सर्जरी के बाद बच्ची की स्थिति पूरी तरह स्थिर है तथा वह तेजी से स्वस्थ हो रही है। चिकित्सकों के अनुसार समय रहते सही निदान और उपचार न मिलने पर यह स्थिति आंतों में अवरोध, संक्रमण, कुपोषण और यहां तक कि जान के लिए गंभीर खतरा भी बन सकती थी।

Image Source Here...

इस संबंध में डॉ. रविकेश द्विवेदी ने बताया कि कुछ बच्चों में बाल खाने की आदत (Trichophagia) विकसित हो जाती है। लंबे समय तक बाल खाने से वे पेट में जमा होते रहते हैं और धीरे-धीरे एक बड़े गुच्छे का रूप ले लेते हैं, जिसे चिकित्सकीय भाषा में हेयर बेज़ोआर (Hair Bezoar) कहा जाता है। यह एक दुर्लभ लेकिन गंभीर चिकित्सीय स्थिति है, जिसमें कई बार सर्जरी ही एकमात्र उपचार होता है।

सिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. ए. के. मल्ल ने इस सफल सर्जरी के लिए पूरी मेडिकल टीम को बधाई देते हुए कहा कि अस्पताल अत्याधुनिक तकनीक, अनुभवी विशेषज्ञों और समर्पित स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग से जटिल से जटिल चिकित्सा चुनौतियों का सफलतापूर्वक उपचार कर रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों की असामान्य आदतों, बार-बार पेट दर्द, भूख में कमी या वजन घटने जैसे लक्षणों को कभी नजरअंदाज न करें और समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लें।

विशेष संदेश

“बाल खाने की आदत कोई मासूम शरारत नहीं, बल्कि एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत हो सकती है। समय पर पहचान और उपचार से ही ऐसी जटिल स्थितियों से बचा जा सकता है।”

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:15
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस