BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, drain • गोरखपुर / चरगांवा • 13-05-2026

पेट के आर-पार हुआ सरिया, व्यक्ति की मौत, निर्माणाधीन नाले में गिरा, 5 मिनट तक तड़पता रहा, JE सस्पेंड

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में निर्माणाधीन नाले में गिरने से 55 साल के एक मजदूर हंसराज की मौत हो गई। नाले में लगा खुला सरिया उसके पेट के आर- पार हो गया। जिसके बाद वह करीब 5 मिनट तक तड़पता रहा। आसपास के लोग तत्काल उसे बाहर निकाल कर हॉस्पिटल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो CCTV में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति देवरिया का रहने वाला था और पादरी बाजार के लक्ष्मीपुर चौराहे स्थित एक डेयरी में काम करता था।

Image Source Here...

शाम को सब्जी लेने के लिए बाहर निकला कि तभी नाले को क्रॉस करते वक्त यह घटना हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं जेई को निलंबित कर दिया गया है। डीएम ने जांच के लिए कमिटी गठित की है। देवरिया जिले के रामपुर कारखाना के गौरा गांव के रहने वाले 55 साल के हंसराज यादव गोरखपुर के पादरी बाजार स्थित लक्ष्मीपुर चौराहे पर चौरसिया डेयरी में पिछले चार साल से काम करते थे।

वहीं रहते थे भी थे। बताया जा रहा है कि हर रोज की तरह मंगलवार को भी दिन भर में डेयरी का काम खत्म किया। उसके बाद रात करीब 8 बजे सब्जी लेने के लिए डेयरी से निकल कर चौराहे तक गए।

Image Source Here...

उसके बाद ब्यासनगर कॉलोनी जाने वाले रास्ते की तरफ से निर्माणाधीन नाले को क्रॉस कर रहे कि अचानक नीचे गिर गए और सरिया उनके पेट में धंस गया। गिरते देख आसपास के लोग जुट गए और करीब 5 मिनट बाद वहां से निकालकर बाहर निकाला। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

स्थानीय लोग बोले- लापरवाही का नतीजा

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नाला निर्माण कार्य चल रहा है। फिर भी उस जगह पर किसी भी तरह की बेरिकेटिंग नहीं की गई थी। खतरा आंखों के सामने था। फिर भी जिम्मेदारों ने नजरअंदाज किया। यह साफ-साफ बड़ी लापरवाही का नतीजा है।

 परिवार को सूचना दी

 इस मामले में गोरखनाथ सीओ रवि सिंह ने बताया कि मजदूर के नाले में गिरने की सूचना के बाद टीम पहुंची और अस्पताल ले जाया गया, वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। परिवार को सूचना दे दी गई है।

डीएम दीपक मीणा ने बताया कि इस घटना की जांच करायी जा रही है, प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के कारण संबंधित ठेकेदार फर्म C S I Lके खिलाफ FIR दर्ज करायी गयी है। साथ ही मुख्य अभियन्ता लोक निर्माण विभाग ने संबंधित जेई डी०के० सिंह के निलम्बन और असिस्टेंट इंजीनियर रंजन सिंह के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए हैं। इसके अलावा प्रभारी अधिशासी अभियन्ता ध्रुव अग्रवाल से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

डीएम का कहना है कि मृतक के परिजनों को हर संभव शासकीय सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में एक कमेटी गठित की गई है जो मामले की जांच करेगी। इसमें पीडब्ल्यूडी के अधिक्षण अभियंता भी हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस