BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, book stall, Jaffra Bazaar, children • गोरखपुर / चरगांवा • 06-03-2026

जाफरा बाजार मस्जिद में लगा किताबों का स्टॉल, रमजान में बच्चों को मिली मुफ्त किताबें

रूरल न्यूज नेटवर्क। रमजान के महीने में लोगों को किताबों से जोड़ने के लिए सब्जपोश हाउस मस्जिद में किताबों का स्टॉल लगाया गया। तरावीह नमाज के दौरान बड़ी संख्या में बच्चे और बड़े स्टॉल पर पहुंचे और किताबों में रुचि दिखाई। यह कार्यक्रम अल कलम एसोसिएशन की ओर से किया गया। अवाम के सहयोग से बच्चों को मुफ्त किताबें भी दी गईं। संयोजक मुजफ्फर हसनैन रूमी ने कहा कि किताबें इंसान को सही रास्ता दिखाती हैं और अच्छे गुण सिखाती हैं। इन किताबों को पढ़ने से ईमानदारी, धैर्य और दया जैसे गुण बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे शरीर के लिए भोजन जरूरी है, वैसे ही मन और आत्मा के लिए किताबों का अध्ययन जरूरी है।

किताबों का स्टॉल लगाने में कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी, हाफिज रहमत अली निजामी, आसिफ महमूद, हस्सान, शाबान, अब्दुस्समद, सफियान, जीशान, जावेद, रूशान और शहनवाज ने सहयोग किया।

तरावीह में मुकम्मल हुआ कुरआन

सब्जपोश हाउस मस्जिद जाफरा बाजार में तरावीह नमाज के दौरान हाफिज रहमत अली निजामी ने एक कुरआन मुकम्मल किया। इस मौके पर उन्हें तोहफे दिए गए और नमाजियों का गुलाब के फूलों से स्वागत किया गया। वहीं हुसैनी जामा मस्जिद बड़गो में हाफिज आरिफ रजा और नूरी मस्जिद तुर्कमानपुर में कारी सफीउल्लाह ने भी तरावीह में एक-एक कुरआन मुकम्मल किया।

इबादत और मदद का महत्व

कारी मुहम्मद अनस नक्शबंदी ने कहा कि रमजान का महीना इबादत और जरूरतमंदों की मदद करने का समय है। रोजा रखने से इंसान को भूख-प्यास का एहसास होता है, जिससे गरीबों की तकलीफ समझ में आती है।

 

Image Source Here...

रमजान हेल्पलाइन नंबर 8604887862, 9598348521, 9956971232 और 7860799059 पर रोजे और नमाज से जुड़े सवालों के जवाब दिए जा रहे हैं। उलमा ने बताया कि इशा की फर्ज नमाज के बाद ही तरावीह पढ़ना चाहिए। एनीमा लगवाने से रोजा टूट जाता है, जबकि रोजे में आंखों में लेंस लगाने से रोजे पर कोई असर नहीं पड़ता।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:11
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस