BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, businessman, fraud • गोरखपुर / चरगांवा • 10-04-2026

42.50 लाख की साइबर ठगी, जालसाज ने होटल ताज में मीटिंग के लिए भेजा हवाई टिकट, फंस गया व्यापारी

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में एक व्यापारी के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। व्यापारी को एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़कर स्टक इन्वेस्टमेंट से ज्यादा रिटर्न देने का लालच दिया गया। इसके बाद कंपनी की मीटिंग मुंबई के होटल ताज में कराने की बात कहकर हवाई टिकट भी भेजा गया। जिससे जालसाजों के जाल में व्यापारी फंस गया।

करोड़पति बनने के चक्कर में व्यापारी ने 42.50 लाख रुपये गंवा दिए। रामगढ़ताल क्षेत्र के जैमिनी गार्डनिया अपार्टमेंट में रहने वाले 49 साल के मोहित श्रीवास्तव ने साइबर क्राइम थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद से ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

जाल में फंसाने के लिए भेजा था हवाई टिकट

मोहित श्रीवास्तव ने बताया कि 31 जनवरी और 6 फरवरी 2026 को मुझे दो व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। एडिमन जतिन शर्मा, डॉ. राजीव सिंह और खुशी गोयल ने स्मार्ट मनी इंडिया बी-4 नाम से ग्रुप बनाया था। उनका कहना था कि अपनी किताबों को प्रमोट करने के उद्देश्य से यह समूह बनाया गया है। वे हर दिन स्टक मार्केट कंसेप्ट पर सेशन लेते थे। दोनों ग्रुप में 160 से अधिक मेंबर हैं। कुछ दिनों बाद उन्होंने बताया कि वे वेल्थ एलायंस ओर अल्फा एलायंस नाम के एलीट ग्रुप का हिस्सा हैं। वे हर साल इंडियन और यूएस स्टक्स में ट्रेडिंग से 500-600 प्राफिट कमाते हैं।

मैंने उन्हें सेबी वेबसाइट और यूएस सेक वेबसाइट पर सर्च चेक किया, उन्हें सही पाया। कुछ दिन बाद एडमिन ने बताया कि 28 अप्रैल को मुंबई के ताज होटल में पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम होना है। इसके लिए समूह सदस्यों को हवाई टिकट भी भेजा। टिकट चेक कराने पर सही मिला। एडमिन के मुताबिक 28 से 31 तक तीन दिवसीय कार्यक्रम होना था। इसी बीच 26 मार्च को मुझे मैसेज आया कि मेरा हवाई टिकट कैंसिल कर दिया गया है।

Image Source Here...

ट्रेडिंग के चक्कर में फंस गए व्यापारी

जतिन शर्मा नाम के व्यक्ति ने अपने समूह में माइकल कलिंस नाम के अपने सहायक को भी जोड़ा। कलिंस ने मुझसे एक एप में खाता खुलवाया। इसके बाद ट्रेडिंग शुरू करने के लिए पैसे भेजने के लिए खाता विवरण प्रदान किया। इसके बाद हर दिन सुबह 9 बजे से पहले जतिन शर्मा और राजीव सिंह प्री-ओपन मार्केट सेशन में ट्रेडिंग करने के लिए एक भारतीय स्टक ट्रेडिंग सिग्नल प्रदान करते थे। हर दिन ग्रुप के मेंबर इंवेस्ट किए गए कैपिटल के आधार पर अच्छा प्राफिट कमाते थे।

यह सब देखकर मैंने भी माइकल कलिंस और खुशी गोयल द्वारा दिए गए अलग-अलग अकाउंट में 42.50 लाख रुपये ट्रांसफर किए। रोजाना ट्रेडिंग के जरिए 42.50 लाख का कुल इन्वेस्टमेंट बढ़कर एक करोड़ हो गया। इसके बाद विड्राल के लिए मैसेज किया। कोई जवाब नहीं मिला। फिर कॉल कर संपर्क करना चाहा तो किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। तब मुझे अपनी गलती का अहसास हुआ।

इस संबंध में साइबर क्राइम थाना प्रभारी मो. राशीद खान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:15
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस