BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Railway, Recruitment Board, exam • गोरखपुर / चरगांवा • 11-03-2026

रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा में पकड़ा गया नकलची, दोनों हाथों पर लिखा था गणित और विज्ञान का फार्मूला, केस दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित टेक्निकल ग्रेड-3 एग्जाम के दौरान गोरखपुर के एक सेंटर से नकलची पकड़ा गया। अभ्यर्थी ने अपने हाथ में मैथ्स और साइंस का फार्मूला लिखा था। संदेह होने पर कक्ष निरीक्षक ने उसे चेक किया। जांच में पाया गया कि बाएं हाथ पर अभ्यर्थी ने फार्मूला लिखा था।

रेलवे आब्जर्वर विटेलियस बेक की तहरीर पर चिलुआताल थाने में मंगलवार शाम अभ्यर्थी राजन प्रकाश के खिलाफ परीक्षा अधिनियम 1982 की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

भारतीय रेलवे में विभिन्न ट्रेडों (जैसे- फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर) में तकनीशियनों की भर्ती के लिए RRB Technician Grade-3 एग्जाम विभिन्न तिथियों 6, 9, 10 और 13 को आयोजित की जा रही है। यह 100 अंकों की ऑनलाइन (CBT) परीक्षा है। यह परीक्षा मुख्य रूप से गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान (Science) और जागरूकता पर केंद्रित है, जिसमें नेगेटिव मार्किंग (1/3) होती है।

आब्जर्वर ने तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार को गोरखपुर के फर्टिलाइज स्थित एक सेंटर पर सेकेंड शिफ्ट का एग्जाम कराया जा रहा था। इस दौरान लैब-2 में डयूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षक अफसाना ने एक अभ्यर्थी राजन प्रकाश पर शक हुआ। संदिग्ध लगने पर कक्ष निरीक्षक ने पकड़कर उसकी तलाशी लेना शुरू किया।

जांच के दौरान पाया गया कि अभ्यर्थी ने बाएं हाथ पर कुछ लिखा हुआ था। पढ़ने पर पता चला कि मैथ्स और साइंस का फार्मूला है। इस बारे में जब अभ्यर्थी से पूछताछ की गई तो वह कुछ भी स्प्ष्ट जवाब नहीं दे पाया। कक्ष निरीक्षक ने तत्काल इसकी सूचना वीसीओ नितिन पांडेय को दी।

Image Source Here...

रेलवे आब्जर्वर विटेलियस बेक के माध्यम से रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड गोरखपुर इस बारे में अवगत कराया गया। रेलवे भर्ती गोरखपुर ने अभ्यर्थी के खिलाफ एफआईआर कराने का निर्देश दिया गया। इसके बाद रेलवे आब्जर्वर ने चिलुआताल थाने जाकर एफआईआर दर्ज कराई। अभ्यर्थी को भी कानूनी कार्रवाई के लिए चिलुआताल पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

चिलुआताल थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि आब्जर्वर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभ्यर्थी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:57
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस