BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cockroach, biryani, Barbeque restaurant • गोरखपुर / चरगांवा • 09-04-2026

बारवेक्यूू रेस्टोरेंट में बिरयानी में निकला काकरोच, खाद्य विभाग की टीम ने शिकायत के बाद रेस्टोरेंट को कराया बंद

रूरल न्यूज नेटवर्क। एक रेस्टोरेंट की बिरयानी में कॉकरोच निकलने का वीडियो सामने आया है। यह देखकर वहां मौजूद लोगों ने खाना छोड़ दिया और नाराजगी जताई। जानकारी के मुताबिक, एक युवक अपने परिवार के साथ सिटी मॉल स्थित बारबेक्यू रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी मना रहा था।

Image Source Here...

इसी दौरान जब सभी लोग खाना खा रहे थे, तभी उनकी बिरयानी में कॉकरोच दिखाई दिया। यह देखकर टेबल पर बैठे लोग चौंक गए और कई लोगों ने तुरंत खाना छोड़ दिया। नाराज ग्राहकों ने मामले की शिकायत खाद्य विभाग से की।

सूचना मिलते ही खाद्य विभाग की टीम होटल पहुंची और जांच शुरू की। निरीक्षण के दौरान किचन और परिसर में कॉकरोच घूमते हुए भी दिखाई दिए। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट को बंद करा दिया। घटना बुधवार शाम की है।

  1. Image Source Here...

बिरयानी में काकरोच निकलने से लोगों ने किया बवाल

 पीपीगंज निवासी सचिन वर्मा के बेटे का बुधवार को जन्मदिन था। बेटे के जन्मदिन के मौके पर सचिन अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों को पार्टी देने के लिए गोरखपुर गए। शाम करीब 4:30 बजे उन्होंने बारबेक्यू नेशन रेस्टोरेंट में बर्थडे सेलिब्रेशन रखा। यहां उनके साथ कुल 20 लोग मौजूद थे, जिसमें 6 लोगों ने वेज और 14 लोगों ने नॉनवेज खाना ऑर्डर किया।

कुछ देर बाद सभी लोग खाना खाने लगे। इसी दौरान सचिन के दोस्त अमरपाल रावत की नॉनवेज बिरयानी में मरा हुआ काकरोच का छोटा बच्चा निकल आया। बिरयानी में काकरोच दिखते ही टेबल पर मौजूद लोगों ने हंगामे करते हुए होटल मैनेजर से शिकायत की।

अनहाइजीनिक खाना

 घटना के बाद लोगों ने रेस्टोरेंट पर लापरवाही का आरोप लगाया। सचिन वर्मा ने कहा- गंदगी और अनहाइजीनिक तरीके से खाना परोसा जा रहा है। हम लोग विश्वास करके खाने आते हैं, लेकिन बिना देखरेख के खाना परोस दिया जा रहा है। अमरपाल रावत ने बताया, मैंने पहले एक बार बिरयानी खाई। उसके बाद दोबारा लेकर आया तो देखा कि मेरी प्लेट में काकरोच का छोटा बच्चा मरा हुआ पड़ा है। इसके बाद मैंने बाकी का खाना छोड़ दिया।

इस मामले में रेस्टोरेंट के मैनेजर दिलीप कुमार ने कहा, हम लोग साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं। यह पता नहीं कहां से गलती से आ गया। समझ नहीं आ रहा कि कैसे खाने में कॉकरोच निकल आया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस