BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, murder, printing press • गोरखपुर / चरगांवा • 17-04-2026

सहयोगी ने प्रिटिंग प्रेस संचालिका की हत्या, दुकान बंद कर भागा, सड़ गई थी लाश, आरोपी गिरफ्तार

रूरल न्यूज नेटवर्क। कैंट इलाके के जिला पंचायत रोड पर स्थित दुकान में संचालिका गंगोत्री यादव की हत्या उसके ही सहयोगी अनिल गुप्ता ने गला दबाकर की थी। जांच में पता चला है कि गंगोत्री जमीन खरीदने के लिए चार लाख रुपये रखी थी, जिसकी जानकारी अनिल को भी थी।

उस रुपयों को लेकर दोनों के बीच रविवार को विवाद हो गया और फिर गंगोत्री ने गुस्से में आकर अनिल को थप्पड़ मार दिया था। इससे नाराज अनिल ने गंगोत्री को धक्का देकर गिर दिया। इसके बाद गला दबाकर जान से मार दिया। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने बस्ती जिले के हरैया टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। आरोपी अनिल गुप्ता कोतवाली थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, पिछले पांच वर्ष से अनिल व गंगोत्री साथ में काम कर रहे थे। संचालिका गंगोत्री से अनिल के करीबी रिश्ते भी हो गए थे, इस वजह से वह हर एक बात जानता था। कर्ज लेकर दुकान किराये पर लेने वाली गंगोत्री ने कर्ज भरने के साथ ही जमीन खरीदने के लिए रुपये एकत्र करने लगी थी। उसके पास चार लाख रुपये भी थे। इसकी जानकारी अनिल को हो गई थी। अनिल लगातार गंगोत्री पर रुपये व्यापार में लगाने का झांसा दे रहा था, लेकिन गंगोत्री इनकार कर रही थी। इस बात पर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को एक बार फिर इसी बात पर विवाद हुआ और गंगोत्री ने थप्पड़ मार दिया।

इसके बाद अनिल ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद अनिल घर गया और कपड़ा बदलकर बिना किसी को कुछ बताए ही दिल्ली चला गया। इधर, परिजन गंगोत्री की तलाश में दुकान पर पहुंचे और दुर्गंध आने पर बुधवार को पुलिस को सूचना दिए थे। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम भेजा और जांच शुरू करते ही पहला संदेह सहयोगी अनिल पर ही गया, लेकिन उसका मोबाइल बंद था। पुलिस ने लोकेशन लिया और एक टीम दिल्ली रवाना हो गई। उधर, अनिल दिल्ली से बस पकड़कर निकल लिया था, जिसका पीछा करते हुए दूसरी टीम ने हरैया टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार कर लिया।

Image Source Here...

शादी का प्रेशर बनाने की वजह से मारा

रुपयों के अलावा गंगोत्री और अनिल की दोस्ती भी गहरी हो गई थी। बताया जा रहा है कि अनिल पर गंगोत्री शादी करने की चर्चा भी की थी, लेकिन अनिल ने पहले से शादीशुदा होने की बात कहते हुए टाल दिया था। पहले अनिल ने जारी की बात छिपाई थी। गंगोत्री को इसकी जानकारी होने पर दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी और फिर रुपयों के विवाद में हत्या कर दी गई।

बुधवार की सुबह मिली थी लाश

गोरखपुर में बंद दुकान के अंदर 32 साल की युवती गंगोत्री यादव (32) की सड़ी लाश मिली। बदबू आने पर आस-पास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। कैंट पुलिस ने दुकान का शटर उठाकर अंदर प्रवेश किया तो केबिन में सड़ी हुई युवती की लाश पड़ी थी।

मौके पर पहुंचे युवती के भाई रमेश ने कहा, 3 भाइयों में सबसे छोटी थी। हम उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे। युवती गोलघर इलाके के जिला पंचायत भवन के पास YES XYZ नाम से दुकान चलाती थी। अनिल नाम के लड़का भी उसके साथ 8 साल से काम कर रहा था।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:00
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा