BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, drain • गोरखपुर / चरगांवा • 27-05-2026

दंगाइयों के छूटेंगे पसीने, उपद्रव रोकने के लिए जवानों ने की मॉक ड्रिल

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बुधवार को पुलिस ग्राउंड में 'दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल' का आयोजन किया गया। इस ड्रिल का मुख्य मकसद पुलिस बल की तैयारी को परखना और उनकी क्षमता को बढ़ाना था, ताकि जरूरत पड़ने पर वे उपद्रवियों से सख्ती और सूझबूझ के साथ निपट सकें।

कार्यक्रम की शुरुआत ब्रीफिंग सेशन से हुई, जिसमें अधिकारियों और जवानों को बताया गया कि दंगा या अशांति के दौरान उन्हें किस तरह संयम और अनुशासन के साथ काम करना है। ट्रेनिंग के दौरान जवानों को भीड़ को तितर-बितर करने की रणनीतियां, अलग-अलग फॉर्मेशन बनाना और कम से कम बल का प्रयोग कर स्थिति को काबू में करने के तरीके सिखाए गए।

Image Source Here...

हथियारों और सुरक्षा उपकरणों का हुआ अभ्यास

 मॉक ड्रिल में पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों और बिना जान लिए हमला रोकने वाले (नॉन-लीथल) हथियारों को सही और सुरक्षित ढंग से चलाने की ट्रेनिंग दी गई। इसके अलावा, हथियारों को चलाने में दक्षता हासिल करने के लिए कंट्रोल फायरिंग का अभ्यास भी कराया गया। ट्रेनिंग के दौरान टीमवर्क, आपसी तालमेल और दबाव की स्थिति में तुरंत सही फैसला लेने पर खास जोर दिया गया।

Image Source Here...

अधिकारियों ने परखा प्रदर्शन

 वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरी ट्रेनिंग की निगरानी की और जवानों के प्रदर्शन को जांचा। अधिकारियों ने कमियों को सुधारने के लिए जरूरी सुझाव भी दिए। पुलिस का कहना है कि इस तरह के रेगुलर प्रैक्टिस से जवानों की पेशेवर क्षमता बनी रहती है और वे किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी मंदिर सुरक्षा, प्रतिसार निरीक्षक और अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस