BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, brother, cat • गोरखपुर / चरगांवा • 12-03-2026

बिल्ली को लेकर दो भाइयों के परिवार में विवाद, युवक को आरोपियों ने छत से ढकेला, टूट गए दोनों हाथ

रूरल न्यूज नेटवर्क। बिल्ली को लेकर दो भाइयों के परिवार में विवाद हो गया। यह मामला इतना बढ़ गया कि एक युवक को आरोपियों ने छत से ढकेल दिया। जिससे उसके दोनों हाथ टूट गए। युवक ने बताया- मेरे चाचा की पालतू बिल्ली हर रोज आकर गंदगी फैला देती है, इसकी शिकायत की तो उन लोगों ने मुझे मारपीट कर छत से ढकेल दिया, जिससे मेरे दोनों हाथ टूट गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बहुत जल्द जांच कर आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा। घटना तिवारीपुर थाना क्षेत्र के कच्ची बाग की है।

Image Source Here...

कच्ची बाग के पास रहने वाले 30 साल के मो. शहजादे ने तहरीर देकर तिवारीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शहजादे ने बताया- मेरे बड़े पापा और हमलोगों का परिवार एक ही घर में अलग-अलग रहता है। बड़े पापा की बिरयानी की दुकान है। उनका सारा काम घर से ही होता है।

मेरे बड़े पापा ने एक बिल्ली पाल रखी है। वह रोज मेरे घर में गंदगी फैलाकर चली जाती है। आए दिन मेरे किचन व बेडरूम में गंदा करके चली जाती है। इससे घर में बदबू आती है। उसे बार-बार हमलाेगों को साफ करना पड़ता है।

Image Source Here...

दोनों हाथ की हड्‌डी टूट गई

इसके लिए मैंने कई बार बड़े पापा से शिकायत की। वह मेरी बात सुनकर टाल जाते हैं। बुधवार को उनकी पालतू बिल्ली फिर से मेरे घर में आ गई। बिल्ली ने कई जगहों पर गंदा किया था। मैंने तत्काल इसकी शिकायत बड़े पापा से की।

मेरे विरोध करने पर मेरे साथ मारपीट की

मेरे विरोध करने पर वह और उनके परिवार के लोग नाराज हो गए। सभी मिलकर मुझे मारने पीटने लगे। इसके बाद मुझे छत से नीचे ढकेल दिया। जमीन पर गिरते ही मैं बेहोश हो गया, यह देख मेरे परिवार के लोग मुझे उठा कर अस्पताल ले गए।

वहां दर्द से मैं चीखता रहा। तब मेरे दोनों हाथ का एक्स-रे कराया गया। जिसके बाद डॉक्टर ने बताया कि दोनों हाथ की हड्‌डी टूट गई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस