BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, suicide, hang, father • गोरखपुर / चरगांवा • 09-02-2026

3 बच्चों के पिता ने घर में फंदा लगाकर किया सुसाइड, 5 लोगों को मौत का जिम्मेदार बताते हुए लिखा लेटर, 5 पर FIR

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखनाथ इलाके में ब्लैकमेलिंग से परेशान 3 बच्चों के पिता ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले 5 लोगों को मौत का जिम्मेदार बताते हुए, एक लेटर भी लिखा था। जिसके आधार पर पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

सभी आरोपी मृतक सुरेंद्र सिंह (50) की कालोनी विकास के ही रहने वाले हैं। सुरेंद्र सिंह ने अपने लेटर में विकास नगर कालोनी के राजेश जायसवाल, राजकुमार यादव, उमेश जायसवाल, दिनेश जायसवाल और अनिल चौहान पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। सुसाइड की घटना 1 फरवरी को हुई थी। मृतक के बेटे अविनाश सिंह की तहरीर पर रविवार शाम एफआईआर दर्ज कर गोरखनाथ पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। आरोप है कि आरोपियों ने एआई से गंदा वीडियो बनाया था। जिसे दिखाकर ब्लैकमेल करते थे।

विकास नगर निवासी अविनाश सिंह ने तहरीर देते हुए बताया कि मेरी कालोनी में रहने वाले राजेश जायसवाल, राजकुमार यादव, उमेश जायसवाल, दिनेश जायसवाल और अनिल चौहान आपराधिक प्रवृत्ति के हैं।

Image Source Here...

सभी आरोपी साजिश कर मेरे पिता सुरेंद्र सिंह को काफी समय से प्रताड़ित कर रहे हैं। ये लोग मेरा मकान हड़पना चाहते हैं। इसलिए इन लोगों ने मेरे पिता का एआई से अश्लील वीडियो बनाया था। जिसके जरिए उन्हें लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे।

01 फरवरी 2026 को शाम करीब 6 बजे ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर मेरे पिता ने घर में ही फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इसके बाद हमलोगों ने गोरखनाथ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर जांच पड़ताल की। इसके बाद मेरे पिता के पास से एक लेटर मिला था। जिसमे सभी आरोपियों को मौत का जिम्मेदार बताया था। पुलिस ने लेटर अपने कब्जे में ले लिया है। कई बार सभी आरोपी मिलकर मेरे पिता को पीट भी चुके हैं। लगातार प्रताड़ना से वह तंग आ गए थे।

Image Source Here...

एक महीने पहले लिखा था लेटर

पुलिस की जांच में सामने आया है कि सुरेंद्र सिंह के पास से मिला लेटर एक माह पुराना है। वह काफी दिनों से लेटर लिखकर अपने पास रखे थे। लेकिन कहीं भी शिकायत नहीं किए थे। आए दिन आरोपी इनके पास आकर मिलते थे।

नेपाल जेल में बंद बेटे को छुड़ाने में हो गए कर्जदार

सुरेंद्र सिंह फर्टिलाइजर में एक धागे की फैक्ट्री में मुनीम हैं। इनके 3 बेटे अभिषेक सिंह, अविनाश सिंह और आकाश सिंह हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। इसमे से एक बेटा एक साल पहले नेपाल में चोरी के केस में पकड़ा गया था। इसके बाद से ही वह नेपाल की जेल में बंद है।

सूत्रों की मानें तो नेपाल में बंद बेटे को छुड़ाने के चक्कर में वह कई लोगों से कर्ज ले लिए थे। इसलिए आए दिन पैसा मांगने वाले घर पर आते थे। कई बार नोक झोंक भी होती थी। सुरेंद्र सिंह की मौत के मामले में आरोपी बने 5 युवकों से भी सुरेंद्र सिंह ने पैसे लिए थे। आर्थिक परेशानी की वजह से वह दे नहीं पा रहे थे। इसलिए आरोपी किसी भी तरह मकान हथियाना चाह रहे थे। मकान अपने नाम लिखवाने का लगातार सुरेंद्र सिंह पर दबाव बनाया जा रहा था। कर्ज लेने की वजह से ही सुरेंद्र सिंह कहीं भी शिकायत नहीं कर पा रहे थे।

इस संबंध में गोरखनाथ थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे जांच कर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:30
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा