Default Left Ad
Default Right Ad
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, receptionist, cleaner • गोरखपुर / चरगांवा • 30-03-2026

महिला ग्राहक ने ड्राई क्लीनर्स की दुकान पर महिला रिसेप्शनिस्ट को मारा थप्पड, 50 रूपए कम कराने की बात को लेकर विवाद, पुलिस हस्तक्षेप के बाद मांगी माफी

रूरल न्यूज नेटवर्क शाहपुर थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां मात्र 50 रुपये के डिस्काउंट को लेकर एक महिला ग्राहक ने ड्राई क्लीनर्स की महिला रिसेप्शनिस्ट को थप्पड़ मार दिया। इस पूरी घटना का CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शाहपुर इलाके के जेल बाईपास स्थित एक ड्राई क्लीनर्स पर एक महिला अपने पिता के साथ पहुंची। उसने एक कंबल और दो ब्लेजर धुलाई के लिए दिए। जिसके बाद कुल बिल 800 रुपये का बना।

Image Source Here...

घटना की जानकारी देते हुए रिसेप्शनिस्ट ने बताया कि- महिला ने बिल में कुछ छूट देने की मांग की। इस पर मैंने 50 रुपये की छूट देते हुए बिल 750 रुपये कर दिया। लेकिन इसके बावजूद ग्राहक महिला और अधिक छूट की जिद करने लगी और 50 रुपये और कम करने को कहने लगी।

बात बढ़ी और मारपीट तक पहुंच गई

रिसेप्शनिस्ट ने कहा कि- मैंने कस्टमर को साफ कहा कि इससे ज्यादा छूट देना संभव नहीं है और अगर ठीक लगे तो कपड़े धुलवा लें नहीं तो कहीं और जा सकते हैं। बस इसी बात पर विवाद बढ़ गया।

कहा-सुनी के दौरान ग्राहक महिला गुस्से में आ गई और उसने रिसेप्शनिस्ट को थप्पड़ मार दिया। जबाब में रिसेप्शनिस्ट ने भी अपना फोन कस्टमर के ऊपर चलाकर मार दिया। इसके बाद महिला के पिता ने काउंटर पर रखा बिल वाउचर फाड़कर अपनी जेब में रख लिया और दोनों वहां से चले गए।

Image Source Here...

CCTV में कैद हुई घटना

यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिसेप्शनिस्ट ने बताया घटना के बाद उन्होंने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल करके सूचना दी। इसके बाद आरोपी महिला और उसके पिता वापस आए और अपनी गलती के लिए माफी मांगी।

Image Source Here...

दुकान मालिक

ड्राई क्लीनर्स के मालिक धीरज ने इस घटना को गलत बताया। उन्होंने कहा कि माफी मांगना अच्छी बात है, लेकिन ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में ऐसी घटना दोबारा होती है, तो हमलोग कानूनी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×