BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, fire, Raiganj, fire brigade • गोरखपुर / चरगांवा • 11-03-2026

रायगंज में कपड़े की दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां पहुंची, 3 घंटे में पाया काबू लाखों का कपड़ा, कार जले

रूरल न्यूज नेटवर्क। राजघाट क्षेत्र के रायगंज में एक कपड़े की दुकान में मंगलवार की रात करीब 7:40 बजे आग लग गई। जिसके बाद आग की लपटें दुकान के ऊपर स्थित घर तक पहुंच गई। इसके बाद घर में चीख पुकार मच गई।

आस-पास के लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को कॉल किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। फायर स्टेशन गोलघर से तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। फायर कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। इस घटना के बाद अगल-बगल के लोग भी घरों से बाहर आ गए हैं। बताया जा रहा है कि दुकान और गोदाम मिलाकर कुल छह कमरों में रखा लाखों रुपये का कपड़ा और सामान जल गया। इसके अलावा बाइक और एक बलैनो कार भी जल गई।

रायगंज में अमित गुप्ता की निष्ठा ट्रेडर्स की दुकान है। वह कपड़ा, चुंदरी, चादर आदि का थोक में व्यापार करते हैं। नीचे गोदाम और ऊपर के फ्लोर पर परिवार रहता था। परिवार में कुल 10 सदस्य हैं। अमित गुप्ता ने बताया कि शाम करीब 7:30 बजे अचानक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

आग तेजी से दूसरे कमरे में भी फैलने लगी। इससे गलियारे में खड़ी कार और दो बाइक भी जलने लगी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां जबतक पहुंचती तब तक आग तेजी से ऊपर घर तक फैल गई। आनन-फानन में परिवार के लोगों को बाहर सुर​क्षित निकाला गया।

Image Source Here...

आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद एक-एक कर करीब 15 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की को​शिश जारी रही। मकान में सीढ़ी और छत पर भी कपड़ा रखने की वजह से आग तेजी से फैली। थोड़ी देर बाद डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ भी मौके पर पहुंचे। करीब 10:30 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

Image Source Here...

सीएफओ संतोष राय ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने की को​शिश शुरू कर दी गई। आग अंदर तक फैल गई थी। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस