BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, former, councilor, walk • गोरखपुर / चरगांवा • 17-03-2026

मार्निंग वाक पर निकले पूर्व पार्षद प्रतिनिधि पर चाकू से कई बार किया हमला, मौत, समर्थकों ने बरगदवा चौराहे पर किया प्रदर्शन, पुलिस जांच में जुटी

रूरल न्यूज नेटवर्क। मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या कर दी गई। चार बदमाशों ने घर से 500 मीटर दूर उन्हें घेर लिया। सिर, सीने और चेहरे पर 20-25 बार वार किए। घायल होने के बाद राजकुमार चौहान करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने पीछा कर फिर हमला किया।

Image Source Here...

हमलावर कुछ देर तक वहीं रुके रहे और उनके मरने का इंतजार करते रहे। तसल्ली होने के बाद वहां से भाग गए। घटना चिलुआताल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह साढ़े 5 बजे हुई। यहां से गोरखनाथ मंदिर की दूरी करीब 5 किमी है।

पति की मौत की सूचना पर पहुंचीं पत्नी सुशीला रोते-रोते बेहोश हो गईं। राजकुमार की बहन मोहनी ने कहा,  जान के बदले जान चाहिए। परिवार कौन चलाएगा? भतीजी को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए।

Image Source Here...

घटना के बाद 500 से ज्यादा लोग जुट गए और गोरखपुर-सोनौली रोड जाम कर हंगामा किया। सूचना पर 10 थानों की फोर्स पहुंची और लोगों को लाठी फटकार कर हटाया। बताया जा रहा है कि ओबीसी समुदाय से आने वाले राजकुमार (42) 2027 का बस्ती से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वह भाजपा से टिकट मांग कर रहे थे। उन्हें राज्यसभा सांसद राधामोहन अग्रवाल का करीबी माना जाता था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Image Source Here...

घर से निकलने के 30 मिनट बाद हत्या

बरगदवा इलाके के रहने वाले जंगी चौहान के राजकुमार चौहान इकलौते बेटे थे। उनकी 18 साल पहले शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां सोनम (17) और प्रियंका (13) हैं, जबकि 12 साल का एक बेटा युवराज है। उनकी चार बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।

राजकुमार 2018 से 2023 तक पार्षद प्रतिनिधि रहे। उन्होंने अपने ड्राइवर वीरेंद्र चौहान की पत्नी रिंकी देवी को पार्षद बनवाया था। बाद में रिंकी देवी ने भाजपा को समर्थन दे दिया था। एक साल पहले राजकुमार मारपीट के मामले में जेल भी गए थे। परिजनों के मुताबिक, राजकुमार हर दिन मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। आज सुबह 5 बजे घर से निकले थे। 30 मिनट बाद पता चला कि उनकी हत्या हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चार हमलावर पैदल पहुंचे और अचानक पीछे से राजकुमार को घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, उन पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने के बाद वे खुद को बचाकर भागे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। उन्होंने बताया, 100 मीटर दूर पकड़कर उन पर ताबड़तोड़ वार किए। सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे और उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी कर पैदल घटनास्थल पर पहुंचे थे।

वारदात के बाद पत्नी सुशीला देवी रोते हुए मौके पर पहुंचीं। उन्होंने कहा, गांव में दुश्मनी थी। एक बार झूठा फंसा दिया था, एक महीने की जेल काटकर आए थे। रंजिश में उनकी हत्या कर दी। पुलिसकर्मी कुछ बता नहीं रहे हैं, सिर्फ मुकदमा लिखवाने की बात कर रहे हैं। आरोपियों ने उनके पति की चेन भी लूट ली।

इसी बीच, पार्षद के समर्थक और आसपास के लोग जुट गए। भीड़ ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी। पत्नी सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगीं। वह रोते-रोते बेहोश होकर गिर गईं। परिवार वालों ने पानी के छींटे मारकर उन्हें होश में लाया।

भीड़ ने सड़क जाम की, पुलिस ने जाम खुलवाया

वारदात के बाद 500 से ज्यादा लोगों ने सोनौली मार्ग जाम कर दिया। भीड़ पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगी। इसके बाद 10 से ज्यादा थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक समझाया, लेकिन परिवार वाले जाम खोलने पर राजी नहीं हुए। उन्होंने कहा-जब तक डीएम नहीं आते, तब तक जाम नहीं खोलेंगे। प्रदर्शन के चलते लंबा जाम लग गया। इसे देखते हुए पुलिस ने लाठी फटकरकर लोगों को हटाया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस