BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Gagaha • गोरखपुर / चरगांवा • 10-04-2026

कार में दी लिफ्ट, गहना और नकदी पर किया हाथ साफ, पत्नी के गहने गिरवी रखने ला रहा था गगहा निवासी व्यक्ति, केस दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में जनाजे में जा रहे एक व्यक्ति को लिफ्ट देने के नाम पर बुर्का पहनी एक महिला और दो व्यक्तियों ने कार में बिठाया और उसके पास से लाखों के जेवर और लगभग 15000 रुपए लूट लिए।

व्यक्ति पत्नी का कुछ गहना लेकर गिरवी रखने के लिए घर से निकला था। लेकिन रुपए कम मिलने पर घंटाघर की एक दुकान से वापस लौट गया। और अपने बहनोई के जनाजे में शामिल होने के लिए हर्बट बंधा पहुंचा। जहां कुछ लोगों ने उसे जनाजे तक छोड़ने के लिए लिफ्ट ऑफर किया। पीड़ित को लगा कि वे लोग पहचान के हैं और वह गाड़ी में बैठ गया। इसी बीच उन लोगों ने न जाने कब बैग से गहने और रुपए निकाल लिए। मामले में पीड़ित की तहरीर पर FIR दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना राजघाट थाने क्षेत्र की है। राजघाट थाने में गुरुवार को महराजगंज जिले के बडहरा बरईपार थाना श्यामदेउरवा का रहने वाले गयासुद्दीन ने FIR दर्ज कराई। पुलिस को दी गई तहरीर में उसने बताया कि 20 दिसंबर 2025 को वह घर से कुछ गहने लेकर गिरवी रखने के लिए निकला था।

वह घंटाघर के ज्वेलरी शॉप पर पहुंचा, जहां उसे गहनों के रुपए कम मिल रहे थे। वह कई अन्य जगहों पर भी पता किया लेकिन उसके मुताबिक रुपए नहीं मिले। इसके बाद वह गहने साथ में लेकर ही गगहा के हाटा में अपने बहनोई के जनाजे में शामिल होने लिए हर्बट बंधा पहुंचा। उसी समय कुछ लोग कार से उसके पास आएं। कार में एक महिला बुर्का पहने हुई बैठी थी। साथ में दो अन्य व्यक्ति भी थे। उन लोगों ने पूछा कि आपको कहा जाना है।

Image Source Here...

उधर ही जा रहे, कहकर गाड़ी में बैठाया

 गयासुद्दीन ने बताया कि गगहा क्षेत्र के हाटा जाना है। फिर उन लोगों कहा कि वे ही उधर ही जा रहे हैं। अगर कहिए तो छोड़ देंगे। कार में महिला को देखकर पीड़ित को लगा कि वे लोग शायद उसे पहचान रहे हैं। और अच्छे लोग हैं।

यही सोचकर वह गाड़ी में बैठ गया। गयासुद्दीन के अनुसार उन्होंने उसे हबर्ट बंधा से राजघाट पुल पहुंचाया और इसी बीच बैग से गहने और 15,000 रुपए निकाल लिए। वहां से उतर कर वह जनाजे में शामिल हो गया।

बैग से गहने और रुपए गायब मिले

थोड़ी देर बाद उसने देखा कि बैग में रखा माला, एक जोड़ी सोने की चूड़ियां और एक हार गायब है। जिसके बाद आसपास बहुत छानबीन की। फिर घर जाकर उन लोगों के बारे में पता लगाने की कोशिश की।

लेकिन कुछ पता नहीं चला। रिश्तेदारों से फोन करके उन लोगों के विषय में पूछा तो किसी को कुछ नहीं पता था। जिसके बाद थक हार कर उसने FIR दर्ज कराई है।

3 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

राजघाट थाना प्रभारी पंकज गुप्ता ने बताया कि मामले में 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की है रही। आरोपियों की तलाश जारी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:14
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस