BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, girl, boyfriend, railway, station • गोरखपुर / चरगांवा • 08-02-2026

बॉयफ्रेंड से नाराज लड़की सुसाइड करने रेलवे स्टेशन पहुंची, लखनऊ कंट्रोल रूम से जीआरपी थाने को मिली सूचना, जान बचाई

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर एक 22 साल की लड़की बॉयफ्रेंड से नाराज होकर सुसाइड करने पहुंच गई। यह सूचना लखनऊ कंट्रोल रूम से जीआरपी थाने की पुलिस को मिली। इसके बाद स्टेशन पर पुलिस कर्मी लड़की को ढूंढना शुरू किए। काफी मशक्कत के बाद प्लेटफार्म नंबर 3 पर लड़की की लोकेशन मिली।

इसके बाद जीआरपी के जवान दौड़ते हुए वहां पहुंचे तो देखा एक लड़की ट्रैक के बीच में खड़ी है, उसके सामने से एक ट्रेन रही थी। तत्काल पुलिस दौड़ लगाते हुए लड़की तक पहुंची। उसे पकड़कर किनारे कर उसकी जान बचाई। लड़की की काउंसलिंग करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। लखनऊ कंट्रोल रूम से जीआरपी थाने की पुलिस को दोपहर करीब 1 बजे सूचना मिली कि एक लड़की गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सुसाइड करने पहुंची है। इसके बाद पुलिस जल्दी-जल्दी लड़की की तलाश शुरू की। काफी देर तक सर्च करने के बाद भी लड़की स्टेशन पर कहीं नहीं मिली।

पुलिस ने कंट्रोल रूम से लड़की का मोबाइल नंबर प्राप्त किया। इसके बाद हाइटेक तकनीक से नंबर ट्रैक करना शुरू किया। तभी उसकी लोकेशन 3 प्लेटफार्म पर मिला। वहां जब पुलिस पहुंची तो एक जींस और जैकेट पहने लड़की रेलवे ट्रैक के बीचो बची खड़ी दिखी। उसी समय उस ट्रैक पर एक ट्रेन भी आ रही थी।

पहले दूर से ही पुलिस ने चिल्लाकर उसे हटाना चाहा, लेकिन लड़की ने अनसुना कर दिया। इसके बाद दौड़ते हुए पुलिसकर्मी समय रहते लड़की के पास पहुंच गए, उसे ट्रेन आने से पहले ट्रैक से हटाकर उसकी जान बचाई।

लड़की ने अपने सहेली को भेजा था वीडियो

लड़की से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में रहती है। उसका एक लड़के से काफी दिनों से अफेयर चल रहा है। रोज डे के दिन बॉयफ्रेंड से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह सुसाइड करने का मूड बना ली। इसलिए वह रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई।

Image Source Here...

रेलवे स्टेशन पर खड़ी होकर उसने एक वीडियो बनाया। जिसमे वह कहती दिख रही है कि मैं बॉयफ्रेंड से नाराज होकर सुसाइड करने जा रही हूं। यह वीडियो उसने अपने सहेली को भेज दिया। सहेली ने पहले कॉल कर उसे समझाना चाहा, लेकिन वह नहीं मानी।

तब सहेली ने लखनऊ कंट्रोल रूम के नंबर 112 पर कॉल कर सूचना दी। जहां से तत्काल सूचना गोरखपुर जीआरपी को दी गई। सहेली की समझदारी और जीआरपी की सक्रियता से लड़की की जान बचाई गई।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
16:55
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा