BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, girl, Siwan, fight, mother • गोरखपुर / चरगांवा • 20-02-2026

मां से झगड़ा कर सिवान से भागी लड़की, गोरखपुर में 12 लाख के गहनों के साथ पकड़ी गई

रूरल न्यूज नेटवर्क। बिहार के सिवान से गहने लेकर भागी 13 साल की लड़की को गोरखपुर रेलवे पुलिस ने बरामद किया। मां से कहासुनी के बाद वह नाराज हो गई और लगभग 12 लाख के गहने लेकर घर से भाग निकली। रात करीब 1:30 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पुलिस ने उसे अकेले घूमते देखा तो पूछताछ की। लड़की पुलिस को देखकर घबरा गई और अपना बैग डस्टबिन के पास फेंक दिया। पूछने पर बोली कि बैग उसका नहीं है।

Image Source Here...

पूछताछ में उसने भाई से मिलने के लिए दिल्ली जाने क बहाना बनाया। इतना ही नहीं वह घर पता और मोबाईल नंबर बताने से भी झिझक रही थी। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए नंबर पता किया। परिवार से बात करने पर सच्चाई सामने आई। गुरुवार को उसके माता- पिता गोरखपुर पहुंचें। जीआरपी ने उन्हें लड़की और गहने दोनों सुरक्षित सुपुर्द किए।

जानकारी के अनुसार रात करीब 1:30 बजे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर 13 साल की किशोरी अकेले घूम रही थी। सिपाहियों ने अकेला देखकर टोका तो उसने अपना बैग डस्टबीन के पास रख दिया। पूछने पर उसने बताया कि भाई से मिलने दिल्ली जा रही है। नाम,पता और मोबाइल नंबर पूछने पर कुछ नहीं बताया। पर्स के बारे में पूछा तो उसने अपना होने से इनकार कर दिया। उसे डर था कि चोरी के आरोप में पकड़ी न जाए, क्योंकि वह घर से गहने लेकर भागी थी।

परिवार से बात करने पर पता चली सच्चाई

तलाशी लेने पर पर्स में कंगन, झुमका, झाला और सोने की चेन मिली। जीआरपी ने किशोरी के परिजनों से संपर्क किया तब पता चला कि मां से झगड़ा करके पैतृक गहने लेकर भागी है। उधर परिजन उसे खोजने के लिए परेशान थे।

जैसे ही उन्हें बेटी के बारे में पता चला कि वो बिल्कुल ठीक है। उन्होंने राहत की सांस ली। सच्चाई पता चलने पर रात भर पुलिस ने उसे सुरक्षित रखा। गुरुवार की सुबह परिवार के लोग सिवान से गोरखपुर पहुंचे।

GRP ने गहने सुरक्षित वापस लौटाए

पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए गहनों का मिलान करवाया तो सही पाया गया। उसके बाद लड़की को समझाया ताकि दुबारा ऐसी गलती न करें। उसके बाद घर वापस जाने के लिए परिवार को सौंप दिया गया। जीआरपी ने गहने भी सुरक्षित वापस लौटा दिए। परिवार वालों ने गोरखपुर रेलवे पुलिस के कार्यों और जनता के प्रति तत्परता की सराहना की और पूरी टीम को धन्यवाद दिया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस