BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, girl, body, shop • गोरखपुर / चरगांवा • 15-04-2026

दुकान के अंदर लड़की की लाश मिली, 3 दिन से गोलघर के शॉप में बंद पड़ी थी बॉडी

रूरल न्यूज नेटवर्क बंद दुकान के अंदर 22 साल की युवती की सड़ी लाश मिली। बदबू आने पर आस-पास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। कैंट पुलिस ने दुकान का शटर उठाकर अंदर प्रवेश किया तो केबिन में सड़ी हुई युवती की लाश पड़ी थी।

Image Source Here...

युवती की पहचान महराजगंज के पुरेन्द्रपुर थाना क्षेत्र के करमैनी गांव के गंगोत्री यादव (22) के रूप में हुई। युवती गोलघर इलाके के जिला पंचायत भवन के पास YES XYZ नाम से दुकान चलाती थी। अनिल नाम के लड़का भी उसके साथ 8 साल से काम कर रहा था। इस दुकान में फ्लैक्स बनता था। पुलिस युवती के साथ काम करने वाले अनिल की भी तलाश कर रही है। दुकान के संचालक ने बताया- दुकान मेरे माता जी के नाम से थे। एक से डेढ़ साल पहले महाराजगंज की युवती ने किराए पर लिया था। आज दुकान से बदबू आने की सूचना मिली तो मैं यहां पहुंचा। पता चला दुकान चलाने वाली युवती का शव था।

Image Source Here...

इंस्पेक्टर संजय सिंह ने कहा, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
14:38
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा