BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, cultural, Kohbar • गोरखपुर / चरगांवा • 19-01-2026

कोहबर कला में सांस्कृतिक धरोहर की झलक, गोरखपुर और बस्ती मंडल के 30 कलाकारों ने उकेरीं मनमोहक आकृतियां

गोरखपुर के राजकीय बौद्ध संग्रहालय की ओर से लोक कलाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ’’लोक में कोहबर कला” प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी दो दिनों तक चला। जिसमें गोरखपुर और बस्ती मंडल के 30 लोगों ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान युवा कलाकारों ने कोहबर कला के विविध रूपों को कैनवास पर खूबसूरती से उकेरा और अपनी हुनर का प्रदर्शन किया। एक से बढ़कर एक कलाकृतियां देखने को मिली, जिसने दर्शकों को मोहित किया।

महापौर ने किया शुभारंभ

प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राजकीय बौद्ध संग्रहालय के उप निदेशक डॉ. यशवन्त सिंह राठौर ने कार्यशाला की विस्तृत जानकारी के साथ अतिथि का स्वागत किया।

कोबहर कला लोक संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर अपने उद्धबोधन में महापौर ने कहा कि कोबहर कला हमारी लोक संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर है। इस कला के माध्यम से हम अपनी सांस्कृतिक सम्पदा की जड़ों से जुड़ते हैं। उन्होंने बौद्ध संग्रहालय के इस प्रयास को उत्कृष्ठ और सराहनीय कहा।

Image Source Here...

कलाकारों में अद्भुत हुनर है

मुख्य प्रशिक्षक उत्तर प्रदेश लोक और जनजातीय संस्कृति संस्थान, लखनऊ की सदस्य डॉ. कुमुद सिंह ने कहा कि सभी कलाकारों में अद्भुत हुनर है। आवश्यकता है इन्हें समय-समय पर तरासने की, जो कि राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर की ओर से निरंतर किया जा रहा है।

सम्मानित हुए कलाकार इस मौके पर चयनित 05 प्रतिभागियों को कोहबर कला की उत्कृष्ट कला कृतियां बनाने के लिए विशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यशाला में शमिल गोरखपुर व बस्ती मण्डल के सभी 30 कलाकारों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

इन्हें मिला विशिष्ट कलाकार सम्मान

शिवम कुमार गुप्ता, विष्णुदेव शर्मा,.प्राची पाठक,.समीर रंजन,.नीशू यादव को विशिष्ट कलाकार सम्मान मिला। कार्यक्रम के संयोजक और संचालक प्रेमनाथ ने सभी कलाकारों, अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर डॉ. विनीता गुप्ता, रेनू लता पाठक, कुलवन्त सिंह, आस्था यादव, डॉ. रोली तिवारी, मोहन कुमार यादव, मलय मिश्र, मनीष तिवारी, वन्दना दास, आदित्य कुमार वर्मा, निवेदिता यादव मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस