BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Ceremony, guide, student • गोरखपुर / चरगांवा • 04-02-2026

विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए 'आशीर्वाद समारोह' का भव्य आयोजन, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया-पढ़ाई के लिए शॉर्टकट न अपनाएं

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के पक्कीबाग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बोर्ड एग्जाम देने वाले विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए 'आशीर्वाद समारोह' का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीडीयू की प्रोफेसर डॉ. अनुभूति दुबे और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) के वैज्ञानिक व स्कूल के पुरातन छात्र ओमकार नाथ साहू पहुंचें।

Image Source Here...

अतिथियों ने स्टूडेंट्स को बोर्ड एग्जाम को लेकर बेहतरीन तैयारी के बेहतरीन और सरल उपाय बताए। उन्होंने स्टूडेंट्स को तनाव से दूर रहकर तैयारी करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के लिए शॉर्टकट न अपनाएं।

धैर्य, आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी- प्रो. अनुभूति दुबे इस दौरान प्रोफेसर अनुभूति दुबे ने छात्रों से भारतीय शिक्षा दर्शन की 'पंचकोश अवधारणा' (अन्नमय, प्राणमय, मनोमय, विज्ञानमय और आनंदमय कोश) पर चर्चा किया। उन्होंने कहा- व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए इन पांचों कोशों पर संतुलित कार्य आवश्यक है।

Image Source Here...

बोर्ड परीक्षाओं में तनाव से दूर रहकर बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मनोवैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग करें। धैर्य, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी हैं।

मेहनत और लगन कभी व्यर्थ नहीं जाती- ओमकार नाथ साहू

विशिष्ट अतिथि ओमकार नाथ साहू ने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा- सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। विद्यालय के संस्कारों, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर अनुशासित प्रयासों ने मुझे वैज्ञानिक के प्रतिष्ठित पद तक पहुंचाया। मेहनत और लगन कभी व्यर्थ नहीं जाती।

एक पूर्व छात्र को अपने बीच पाकर विद्यार्थियों का उत्साह दोगुना हो गया। विद्यार्थियों ने अतिथि से अपनी जिज्ञासाओं पर प्रश्न भी पूछे, जिनका समाधान अतिथियों के द्वारा हुआ।

विद्यालय के सीबीएसई परीक्षा प्रमुख आचार्य गिरीश चन्द्र पाण्डेय ने परीक्षा से संबंधित गलत फहमियों पर चर्चा की। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को धैर्यपूर्वक परीक्षा में सम्मिलित होने की शुभकामनाएं दी।

Image Source Here...

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह, रुक्मिणी उपाध्याय, आचार्य एस. एन. कुशवाहा, गृह परीक्षा प्रमुख अविनाश श्रीवास्तव और रामकेवल शर्मा के साथ बोर्ड परीक्षा देने वाले समस्त छात्र और अन्य उपस्थित रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:10
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस