BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Shiva, Varanasi • गोरखपुर / चरगांवा • 14-02-2026

गोरखपुर से निकलकर वाराणसी पहुंचेगी भव्य शिव बारात, महाशिवरात्रि पर शामिल होंगे हजारों भक्त, रास्ते भर होली खेलते जाएंगे

रूरल न्यूज नेटवर्क महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 फरवरी को गोरखपुर से काशी तक भव्य शिव बारात यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा लगातार दूसरे वर्ष आयोजित की जा रही है। आयोजकों के अनुसार इस बार भी यात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की गई है।

शिव बारात के आयोजक विक्की यादव ने बताया कि यात्रा सुबह 7 बजे गोरखपुर के मार्स आर्विट इंटरटेनमेंट ऑफिस से शुरू होगी। वहां से शिव बारात मऊ और गाजीपुर होते हुए वाराणसी के प्रसिद्ध मारकंडे मंदिर पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष शिव बारात तीन प्रमुख संकल्प सनातन एकता, गौ रक्षा और प्रकृति रक्षा के साथ निकाली जा रही है। आयोजकों का कहना है कि यात्रा राष्ट्रीय रंगों और धार्मिक सौहार्द के साथ धूमधाम से निकाली जाएगी।

इसमें गोरखपुर मंडल, आजमगढ़ मंडल और वाराणसी मंडल सहित पूरे पूर्वांचल और प्रदेश के शिव भक्तों को आमंत्रित किया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। यह शिव बारात गोरखपुर से शुरू होकर वाराणसी तक जाएगी।

Image Source Here...

आयोजकों के अनुसार, इस यात्रा में सनातन प्रेमी और धर्मानुरागी श्रद्धालु शामिल होकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आकाश प्रताप यादव, सजीव कुमार भागवत, मामादास मुकुन्दानन्द विहारी, मुन्ना मिश्रा, लालदेव यादव और नीरज पासवान सहित दर्जनों शिव भक्त मौजूद रहे और उन्होंने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
15:55
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा