BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, laundry, railway • गोरखपुर / चरगांवा • 13-04-2026

रेलवे स्टेशन पर तैयार हो रहा हाईटेक लाउंड्री मशीन, रोजाना रेडी होंगे 36 हजार सुगंधित और स्टेराइल बेडरोल

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर से चलने वाली प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों जैसे गोरखधाम, कुशीनगर और कोचीन एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें पहले से ज्यादा साफ, कीटाणुमुक्त और खुशबूदार बेडरोल जिसमें बेडशीट, तौलिया, तकिया और कंबल उपलब्ध कराए जाएंगे।

रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर में एक नई अत्याधुनिक मैकेनाइज्ड लाउंड्री तैयार कर रहा है। यह लाउंड्री गोरखपुर जंक्शन के न्यू वाशिंग पिट में बनाई जा रही है और 31 मई तक इसके पूरी तरह तैयार होने का लक्ष्य रखा गया है।

Image Source Here...

दोगुनी होगी क्षमता

 नई लाउंड्री शुरू होने के बाद हर दिन करीब 36 हजार बेडरोल पैकेट तैयार किए जा सकेंगे। अभी यह संख्या लगभग 18 हजार पैकेट प्रतिदिन है। यानी जून से धुलाई और पैकिंग की क्षमता दोगुनी हो जाएगी, जिससे यात्रियों को बेहतर गुणवत्ता के बेडरोल मिलेंगे।

आधुनिक मशीनों से होगी धुलाई

इस नई लाउंड्री में आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल होगा, जिससे बेडरोल की धुलाई ज्यादा साफ-सुथरी और हाइजीनिक तरीके से की जाएगी। इससे संक्रमण का खतरा कम होगा और यात्रियों को ज्यादा सुरक्षित अनुभव मिलेगा।

पुराने प्लांट को हटाकर नया निर्माण

 गोरखपुर जंक्शन के पुनर्विकास के तहत प्लेटफॉर्म नंबर 9 के पास स्थित पुरानी मैकेनाइज्ड लाउंड्री को हटाया जाएगा। जून से इसे तोड़ने का काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद लाउंड्री को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा।

स्टेशन के पुनर्विकास को भी मिलेगा बढ़ावा

लाउंड्री के पुराने स्थान पर स्टेशन के पुनर्विकास के तहत नए भवन बनाए जाएंगे। इससे न सिर्फ स्टेशन का ढांचा आधुनिक होगा, बल्कि ट्रेनों के संचालन को भी और बेहतर तरीके से व्यवस्थित किया जा सकेगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक के निर्देश पर इस परियोजना को तेजी से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि यात्रियों को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस