BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, bomb, judge, civil court • गोरखपुर / चरगांवा • 17-03-2026

सिविल कोर्ट को बम से उडाने की धमकी, जज के आफिस पहुंचा लेटर, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

रूरल न्यूज नेटवर्क। डिस्ट्रिक्ट जज के ऑफिस में एक लेटर पहुंचा। जिसे देखकर सबसे होश उड़ गए। लेटर में 30 मार्च के दिन सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।  जानकारी के मुताबिक लेटर पर 'शिवशंकर गोस्वामी' नाम के व्यक्ति का सिग्नेचर भी किया गया है। भेजने वाले ने खुद को एक लॉ क्लर्क बताया है। साथ ही TMC से जुड़ें होने का जिक्र भी किया है। धमकी भरे इस लेटर को देखकर कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पश्चिम बंगाल पुलिस अधिकारी से जानकारी मिलने का दावा

 लेटर पर 6 मार्च का डेट लिखा हुआ है। साथ ही इस पर 'शिवशंकर गोस्वामी' नाम के व्यक्ति के सिग्नेचर भी किया गया है। भेजने वाले ने खुद को एक लॉ क्लर्क बताया है।

लेटर में दावा किया गया है कि उसे इस हमले के बारे में पश्चिम बंगाल पुलिस के एक अधिकारी, सुदीप्त प्रमाणिक से जानकारी मिली है। साथ ही, पत्र लिखने वाले ने खुद को तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़ा हुआ बताया है।

जांच में जुटी पुलिस

धमकी भरे इस लेटर में एक मोबाइल नंबर का भी जिक्र है, जिसकी कॉल डिटेल्स और लोकेशन पुलिस खंगाल रही है। हालांकि, पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं किया है कि यह किसी की शरारत है या वाकई कोई बड़ी साजिश।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

 इस मामले पर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के अनुसार कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और सुरक्षा घेरे को और ज्यादा मजबूत कर दिया गया है। फिलहाल हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस