BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, petrol • गोरखपुर / चरगांवा • 28-05-2026

सिरफिरे ने लड़की के घर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, धू-धू कर जली स्कूटी, शादी तय होने से नाराज था, आरोपी गिरफ्तार

रूरल न्यूज नेटवर्क। चिलुआताल क्षेत्र में एक सिरफिरे ने अपने साथियों के साथ मिलकर लड़की के घर में पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। आगजनी की इस घटना में लड़की के सारे कपड़े और स्कूटी जलकर राख हो गई। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। मंगलवार की देर रात घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।

जांच में सामने आया कि लड़की की पहले सिरफिरे युवक से बातचीत होती थी। इधर लड़की ने बातचीत बंद कर दिया था। उसकी शादी तय हो गई थी। शादी तय होने की जानकारी मिलने पर नाराज होकर सिरफिरे युवक ने इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने लड़की के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बुधवार दोपहर के समय मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान चिलुआताल के सिक्टौर मानीराम निवासी 24 साल के रोहित साहनी के रूप में हुई। इसके अलावा दो दोस्त करन और अरुण भी इस मुकदमे में वांछित हैं। जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। चिलुआताल थाना क्षेत्र की लड़की के भाई ने तहरीर देते हुए बताया कि मेरी 22 साल की बहन रोहित साहनी से बातचीत करती थी। इधर अच्छा रिश्ता मिलने पर बहन की एक अच्छे घर में शादी तय कर दी गई थी। मेरी बहन भी काफी समय से रोहित साहनी से बात करना बंद कर दी थी।

इस बात की खबर कहीं से रोहित को लग गई। इस नाराजगी की वजह से वह मंगलवार की देर रात करीब 1:30 बजे रोहित अपने दो अन्य साथियों के साथ घर पर आया। इसके बाद मेरे घर के अंदर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने बाहर भागकर जान बचाई। आगजनी की घटना में घर में रखी बहन की स्कूटी और कपड़े जलकर राख हो गए। हमलोग आस-पास के लोगों की मदद से किसी तरह आग पर पानी छिड़कर उसपर काबू पाए।

Image Source Here...

इस दौरान घर के बाहर अपने साथियों के साथ बाहर खड़ा रोहित चिल्लाते हुए धमकी दिया कि पूरे परिवार को जान से मार दूंगा। इस घटना के बाद पूरे परिवार के लोग डर गए।

चिलुआताल पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एफआईआर दर्ज करने के बाद मुख्य आरोपी रोहित साहनी को क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। रोहित से उसके दो अन्य साथियों का भी ठिकाने का पता चला है। जहां पुलिस टीम दबिश दे रही है। रोहित से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भिजवा दिया गया।

चिलुआताल थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि इस घटना की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम आरोपी की तलाश में लग गई थी। कुछ ही घंटों में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। अन्य की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस