BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Etawah, Nandanagar, Hindu • गोरखपुर / चरगांवा • 21-03-2026

फर्जी आईएएस बनकर रचाई शादी, इटावा के युवक ने नंदानगर की लड़की से हिंदू रीति रिवाजों से मैरेज हाल में की शादी, विदाई के बाद पिता के इटावा पहुंचने पर हुआ खुलासा, बेचने की थी तैयारी

रूरल न्यूज नेटवर्क। फर्जी आईएएस बनकर इटावा के एक युवक ने गोरखपुर में शादी रचाई। नंदानगर इलाके के एक लॉन से धूमधाम से हुई। शादी में दुल्हन के परिवार ने 15 लाख रुपये दहेज सहित 30 लाख रुपये खर्च किए। बेटी की विदाई के बाद युवक के फर्जीवाड़े की पोल खुली तब परिवार के लोग इटावा पहुंच गए। वहां एक कमरे के मकान में बेटी मिली, फर्जी आईएसए बना युवक और उसकी बहन दुल्हन के परिजनों को देखते ही फरार हो गए। बेटी ने पिता को बताया कि पति ने उसके साथ पूरे रास्ते छेड़छाड़ की। वह सब मिलकर बेचने की भी तैयारी कर रहे थे।

बेटी को घर लेकर आने के बाद पिता ने कैंट थाने में इटावा के लुधियात इकदिल मोहल्ले के प्रीतम निषाद और उसके परिवार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Image Source Here...

कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर निवासी एक परिवार अपनी पुत्री के लिए रिश्ता तलाश रहा था। निषाद विवाह ग्रुप के माध्यम से उन्हें इटावा लुधियात मोहल्ला इकदिल के प्रीतम कुमार निषाद पुत्र शिवपाल सिंह निषाद का बायोडाटा मिला।

Image Source Here...

संपर्क करने पर प्रीतम ने खुद को आईएएस अधिकारी बताते हुए मनिकपुर में तैनाती की बात कही। विश्वास दिलाने के लिए उसने न्यूज चैलन पर दिए गए कथित इंटरव्यू, ऑफिस और कुछ नेताओं के साथ अपनी फोटो व वीडियो भी भेजी।

Image Source Here...

प्रीतम ने कहा कि वह बिना दहेज के शादी करेगा लेकिन लड़की पंसद आनी चाहिए। परिवार को आईएएस दामाद मिल रहा था लिहाजा रिश्ता तत्काल पंसद आया, सगाई के बाद विवाह की तारीख तय हो गई। लेकिन सगाई से तीन दिन पहले उसने शादी में खर्च के नाम पर 15 लाख रुपये की मांग कर दी।

मजबूरी में सगाई के दिन परिवार ने 10 लाख रुपये नकद दिए, जबकि शेष 5 लाख रुपये शादी के दिन तिलक में दिए। युवक ने कहा था कि घर-गृहस्थी का सारा सामान बाद में दीजिएगा, क्योंकि हमारी पोस्टिंग बाहर ही रहती है। 11 मार्च 2026 को नंदानगर स्थित दुर्गा मैरिज लॉन में धूमधाम से शादी हुई, जिसमें पीड़ित ने करीब 30 लाख रुपये खर्च किए। बारातियों के ठहरने की व्यवस्था मोहद्दीपुर स्थित एक होटल में की गई थी।

पहले भी कर चुका है दो शादियां

पीड़ित ने बताया कि 12 मार्च को बारात विदा होने के बाद शादी में आए व्यक्ति से जानकारी मिली कि युवक आईएएस नहीं है। वह फर्जी आईएएस बनकर शादी कर लिया है। इसके बाद परिजन उसके बताए गए पते पर पहुंचे तो वहां एक छोटे से कमरे में उनकी बेटी मिली,जबकि आरोपी प्रीतम और उसकी बहन देखते ही मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों से पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले भी दो शादियां फर्जी पहचान के आधार पर कर चुका है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:15
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस