BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, fire, container, cement • गोरखपुर / चरगांवा • 04-02-2026

सीमेंट के कटरेन में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति झुलसा, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में सीमेंट से बने कटरेन में देर शाम अचानक भीषण आग लग गई। घटना शाहपुर इलाके के महुआ चौराहा, जंगल मातादीन के पास की है। कटरेन में कुल 6-7 कमरे बने थे, जिनमें कई किरायेदार रहते थे। आग लगते ही कमरों से तेज लपटें और घना धुआं निकलने लगा, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए।

इलाके के लोगों ने आग की जानकारी फायर स्टेशन गोलघर को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत दो फायर टैंकर मौके के लिए रवाना किए।दमकल कर्मियों ने पहुंचते ही आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

आग लगने के समय कटरेन में रह रहे किरायेदारों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग जरूरी सामान छोड़कर बाहर निकल आए। दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी किरायेदारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

आग तेजी से फैल रही थी, लेकिन दमकल कर्मियों ने सूझबूझ के साथ मोर्चा संभाला। करीब एक घंटे तक चले अभियान के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय पर कार्रवाई से आग आसपास की अन्य रिहायशी इमारतों तक नहीं पहुंच सकी।

Image Source Here...

आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति झुलसा

इस घटना में ओम प्रकाश नामक व्यक्ति आग की चपेट में आकर आंशिक रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह रही कि इस आगजनी में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है। आग बुझने के बाद इलाके में हालात सामान्य बताए गए हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:07
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस