अंशिका सिंह गिरोह का सदस्य धराया, पुलिस ने भेजा जेल, 20 जनवरी को सिंधडिया माडल शाप पर हुई थी फायरिंग
रूरल न्यूज नेटवर्क।सिंघड़िया माडल
शाप के पास फायरिंग की आरोपी और बर्थडे गर्ल के नाम से मशहूर अंशिका सिंह के गिरोह
का एक और शातिर बदमाश पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में
पेश किया, जहां से जेल
भिजवाया गया।
आरोपी की पहचान
देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 निवासी अर्जुन वर्मा के रूप
में हुई।
Image Source Here...
अंशिका सिंह
सिंघड़िया इलाके में किराये के मकान में रहती थी। 20 जनवरी को उसका बर्थडे था।
वह अपने 4 दोस्तों के साथ
पार्टी कर रही थी। इसी दौरान द्विवेदी चाइल्ड केयर का मैनेजर विशाल वहां पहुंचा।विशाल ब्लैकमेलिंग के पैसे देने के लिए ही वहां
गया था। विशाल ने बताया कि कुछ दिन पहले अंशिका किसी बंटी को लेकर अस्पताल आई थी।
उसने उसी वक्त मोबाइल नंबर लिया और चली गई। कुछ दिन बाद अंशिका दोबार आई और पिस्टल
दिखाकर 12 हजार रुपये ले लिए।
अंशिका ने 20 जनवरी को भी उसे फोन कर 50 हजार रुपये
मांगे थे और धमकी दी कि किसी से कुछ कहा तो रेप केस में फंसा देगी। केस दर्ज कर
पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था और उसका साथी फरार चल रहा था। एक आरोपी को पुलिस ने
जेल भिजवा दिया है।
सिंघड़िया में 20
जनवरी को
अस्पताल मैनेजर पर गोली चलाने की आरोपी अंशिका सिंह उर्फ अंतिमा वीडियो रिकॉर्डिंग
के आधार पर बीते पांच साल में दुष्कर्म के फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर करीब
डेढ़ सौ लोगों से धनउगाही कर चुकी है। हरपुर-बुदहट क्षेत्र के झुड़िया बाबू गांव
की रहने वाली अंशिका के जाल में वर्तमान में अयोध्या में तैनात एक सीओ सहित शहर
में तैनात 15 पुलिसकर्मी भी
फंस चुके थे। वह मैसेंजर के जरिये लोगों से संपर्क बढ़ाती थी।
पुलिस की जांच
में पता चला है कि वर्ष 2021 में अंशिका ने सबसे पहले सोपरा देवरिया के रहने वाले राज
विश्वकर्मा के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। सुलह के
नाम पर उसने लाखों रुपये ऐंठे। वर्ष 2023 में वह संतकबीरनगर के थाना कोतवाली खलीलाबाद
क्षेत्र में किराए के मकान में रहने लगी थी।
Image Source Here...
अंशिका के मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो
गोरखपुर में
अपने बर्थडे पर युवक को गोली मारने वाली लड़की ब्लैकमेलर निकली। सूत्रों के
मुताबिक, उसके मोबाइल से
पुलिस को अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने चौंकाने
वाले खुलासे किए।
उसने बताया-
शौक पूरे करने के लिए मैं लोगों को फंसाती थी, फिर न्यूड होकर वीडियो कॉल
करती। उसे रिकॉर्ड कर लेती थी। इसके बाद उनसे पैसे वसूलती थी। पुलिस के मुताबिक,
ब्लैकमेलर
अंशिका ने 5 साल में 150
लोगों से
वीडियो कॉल पर संपर्क किया। इनमें अयोध्या के एक DSP और गीडा थाना प्रभारी समेत 12
से ज्यादा
पुलिसवाले भी हैं।
फिलहाल,
पुलिस ने
ब्लैकमेलर अंशिका को जेल भेज दिया है। वह 20 जनवरी को दोस्तों के साथ
मॉडल शॉप के पास बर्थडे मना रही थी, तभी उसका एक प्राइवेट हॉस्पिटल के मैनेजर से
विवाद हो गया। अंशिका ने उस पर पिस्टल तान दी। दोनों के बीच छीना-झपटी में गोली
मैनेजर के दोस्त के पेट में जा लगी।
भीड़ ने अंशिका और उसके
साथियों को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल और लेन-देन से जुड़े साक्ष्यों के आधार पर
आगे की कार्रवाई की जाएगी। उसके साथी बंटी वर्मा समेत 5 आरोपियों की तलाश में जारी है।
Share On :
×
16:56
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा