BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, Prayagraj, Intercity, Express • गोरखपुर / चरगांवा • 08-02-2026

गोरखपुर-प्रयागराज के बीच जल्द चलेगी नई इंटरसिटी, टाइम टेबल को लेकर चल रही अंतिम प्रक्रिया

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। गोरखपुरप्रयागराज इंटरसिटी ट्रेन चलाने के पूर्वोत्तर रेलवे के प्रस्ताव पर अब उत्तर रेलवे की सहमति मिल गई है। इस ट्रेन को चलाने का प्रस्ताव गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने एनईआर मुख्यालय को दिया था, जिस पर अब मुहर लग चुकी है।

रेलवे के अनुसार, जल्द ही ट्रेन के लिए रेक तैयार कर लिया जाएगा और इसके बाद ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। टाइम टेबल को लेकर भी अंतिम प्रक्रिया चल रही है, जिसे जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी।

Image Source Here...

सुबह गोरखपुर से, शाम को वापसी

प्रस्तावित समय सारिणी के अनुसार, यह इंटरसिटी ट्रेन सुबह 5 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और करीब 11:30 बजे झूंसी होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी। वहीं, शाम 5 बजे प्रयागराज से चलकर रात 11 बजे तक गोरखपुर वापस जाएगी। इससे यात्रियों को एक ही दिन में आना-जाना आसान हो जाएगा।

यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

इस नई ट्रेन सेवा के शुरू होने से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और यात्रा भी आरामदायक होगी। खासकर संगम स्नान, हाईकोर्ट में काम या अन्य जरूरी कामों से प्रयागराज जाने वालों को अब ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा।

इसी जरूरत को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर और प्रयागराज के बीच एक वन-डे ट्रेन चलाने की योजना पर भी काम कर रहा है। अधिकारियों के बीच लगातार बैठकें हो रही हैं। यात्रियों की संख्या, संभावित खर्च और ट्रेन की उपयोगिता की समीक्षा की जा रही है। फिलहाल प्रयागराज के लिए चौरीचौरा एक्सप्रेस ही प्रमुख ट्रेन है, लेकिन यह कानपुर अनवरगंज तक जाती है। इस ट्रेन का समय यात्रियों के अनुकूल नहीं है और इसमें कंफर्म टिकट मिलना भी मुश्किल होता है।

ऐसे में प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नई इंटरसिटी ट्रेन शुरू होने से यह समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी और गोरखपुरप्रयागराज के बीच यात्रा आसान और सुगम बन सकेगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
12:58
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा