गोरखपुर में 2 मार्च को निकलेगी भक्त प्रहलाद की शोभायात्रा, CM बरसाएंगे जनता पर गुलाल और फूल, इसके बाद होगा होलिका दहन
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर में
शनिवार को श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति, पाण्डेयहाता महानगर की एक
बैठक का आयोजिन किया गया। बैठक में होली के पूर्व संध्या पर हर साल निकाली जाने
वाली भक्त प्रह्लाद की पारंपरिक शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा
की गई। यात्रा में हर साल सीएम योगी शामिल होते हैं। मंच पर चढ़कर वो जनता पर
रंग-गुलाल और फूल बरसाकर होली खेलते हैं।
समिति के
अध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी 2
मार्च को दोपहर
3 बजे से भक्त
प्रह्लाद की शोभायात्रा पाण्डेयहाता से निकाली जाएगी। शोभायात्रा पूरे पारंपरिक
रीति-रिवाज और श्रद्धा के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी।
यात्रा
पाण्डेयहाता से शुरू होकर घंटाघर, मदरसा चौक, लाल डिग्गी, मिर्जापुर चौक, घासीकटरा, जाफरा बाजार, ईदगाह रोड,
आर्यनगर,
बक्शीपुर और
रेती चौक होते हुए पुनः पाण्डेयहाता पहुंचेगी। इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ
होलिका दहन का कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा।
बैठक में
शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, सजावट, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े सभी
जरूरी बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को
सफल और भव्य बनाने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारियां भी तय कीं।
Image Source Here...
बैठक में मुख्य
रूप से आशीष गुप्ता, भोलेन्द्र नारायण दूबे, महामंत्री शिवम पटवा,
कोषाध्यक्ष
राहुल कुमार गुप्ता, जितेंद्र शुक्ला, विपिन पटवा, विनोद चौधरी, विजय पटवा,
चंद्र कुमार
वर्मा और पप्पू चौधरी सहित समिति के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समिति के सदस्यों ने
शहरवासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा और होलिका
दहन कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली का पर्व
मनाएं।
Share On :
×
16:55
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा