गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
12वीं के छात्र का शव रखकर प्रदर्शन, एग्जाम के बाद 2 छात्रों के विवाद में सिर पर लगी थी ईंट, लखनऊ में मौत
रूरल न्यूज नेटवर्क।कोतवाली
क्षेत्र के बेनीगंज स्थित डीबी इंटर कॉलेज में मारपीट के बाद छात्र अंकुश सिंह
उर्फ अंकुर की मौत हो गई थी। शुक्रवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार के पहले शव
रखकर हंगामा शुरू कर दिया।
परिजन आर्थिक सहायता, नौकरी और आरोपी को फांसी की
मांग को लेकर अड़े रहे। करीब डेढ़ घंटे के मान मनौव्वल के बाद परिजन शांत हुए।
इसके बाद पुलिस की मौजूदी में राजघाट पर छात्र का दाह संस्कार किया गया।
Image Source Here...
बोर्ड परीक्षा के दौरान बाइक खड़ी करने पर विवाद
बेनीगंज स्थित डीबी इंटर कॉलेज में 12वीं बोर्ड
एग्जाम चल रहा है। यहां बुधवार को बाइक खड़ी करने को लेकर दो छात्रों के बीच विवाद
हो गया। इस दौरान सत्यम कुमार गौड़ ने शाहपुर के सरदार पटेल नगर निवासी अंकुश के
सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया।
गंभीर हालत में परिजन उसे प्राइवेट हॉस्पिटल
लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में छात्र की देर रात इलाज के
दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में मूलरूप से देवरिया के बरहज नवापार निवासी
सत्यम कुमार गौड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सत्यम वर्तमान में एम्स के झरना
टोला कुड़ाघाट में रहता था।
गुरुवार रात करीब आठ बजे पोस्टमार्टम के बाद
परिजन लखनऊ से शव लेकर शाहपुर स्थित आवास पर पहुंचे। पुलिस रात में ही अंतिम
संस्कार कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की
मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि कार्रवाई का स्पष्ट आश्वासन मिलने के बाद ही
शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Image Source Here...
डेढ़ घंटे तक शव को सड़क पर रखकर नारेबाजी
शुक्रवार सुबह करीब 09 बजे पुलिस ने अंतिम संस्कार
की तैयारी शुरू कराई तो परिजन विद्यालय प्रशासन और मुख्य आरोपी के खिलाफ कठोर
कार्रवाई की मांग करने लगे। आक्रोशित परिजन शव को लेकर पादरी बाजार पुलिस चौकी की
ओर बढ़े, लेकिन भारी
पुलिस बल ने घर से लगभग 200 मीटर दूर कॉलोनी में ही शव रोक लिया।
करीब डेढ़ घंटे तक शव सड़क पर रखा रहा और परिजन
नारेबाजी करते रहे। सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स, सीओ कैंट योगेंद्र सिंह,
सीओ गोरखनाथ
रवि सिंह, सीओ कैंपियरगंज
अनुराग सिंह और तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों
से निष्पक्ष जांच व कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इसके बाद परिजनों ने सदर एसडीएम दीपक गुप्ता को
चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। आश्वासन मिलने के बाद मामला शांत हुआ।
आरोपी को फांसी और आर्थिक मदद की मांग
परिजनों ने मुख्य आरोपी सत्यम गौड़ के खिलाफ
आजीवन कारावास के साथ फांसी की सजा की मांग की है। मृतक अंकुश सिंह सेंट मेरिज
इंटर कॉलेज का इंटर का छात्र था। परिजनों का आरोप है कि सुनियोजित तरीके से हमला
कर उसकी हत्या की गई।
चार सूत्रीय मांगों में एक करोड़ रुपये की
आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, घटना के सभी जिम्मेदारों पर
सख्त कार्रवाई और आरोपी को कठोरतम दंड देने की मांग शामिल है।
बहन ने डीएम को लिखा पत्र
मृतक की बहन ने
जिलाधिकारी को पत्र लिखकर भाई के हत्यारोपियों पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई की
गुहार लगाई है। परिवार का कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, उनका संघर्ष जारी रहेगा। प्रशासन ने मामले में
निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
Share On :
×
03:13
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस