BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, solar system • गोरखपुर / चरगांवा • 15-04-2026

दुर्लभ धूमकेतु का नजारा, 1.7 लाख साल बाद सौरमंडल के अंदरूनी हिस्से में पहुंचा, 19 अप्रैल को सबसे ज्यादा चमक की संभावना

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में भोर के समय आकाश में दुर्लभ धूमकेतु Comet C/2025 R3 (Pan-STARRS) का स्पष्ट दृश्य देखने को मिल रहा है। वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के खगोलविद अमर पाल सिंह के अनुसार यह धूमकेतु इन दिनों पृथ्वी के पास से गुजर रहा है, जिससे यह आम लोगों के लिए भी दिखाई दे रहा है।

खगोलविदों के अनुसार धूमकेतु बर्फ, धूल और गैस से बने पिंड होते हैं। जैसे ही ये सूर्य के करीब पहुंचते हैं, इनसे गैस और धूल निकलती है, जिससे इनके चारों ओर चमकीला आवरण और लंबी पूंछ बनती है। यही वजह है कि यह आकाश में चमकदार लकीर की तरह दिखाई देता है।

1.7 लाख साल बाद लौटा धूमकेतु इस धूमकेतु की खोज सितंबर 2025 में पैन-स्टार्स सर्वे द्वारा की गई थी। वैज्ञानिकों के अनुसार यह करीब 1.7 लाख साल बाद सौरमंडल के अंदरूनी हिस्से में पहुंचा है। इसी कारण इसे बेहद दुर्लभ खगोलीय घटना माना जा रहा है।

10 से 20 अप्रैल के बीच इसका सबसे अच्छा दृश्य मिल रहा है। भारत में इसे सुबह करीब 4:30 से 5:30 बजे के बीच देखा जा सकता है। पूर्व और पूर्व-उत्तर दिशा में, खुले आसमान और कम रोशनी वाले स्थान पर इसे आसानी से देखा जा सकता है।

Image Source Here...

19 अप्रैल को सबसे ज्यादा चमकने की संभावना

 धूमकेतु का उपसौर (Perihelion) 19 अप्रैल को होगा। इस दिन यह सूर्य के सबसे करीब रहेगा और अधिक चमकीला दिखाई दे सकता है, हालांकि सूर्य के पास होने से इसे देखना थोड़ा मुश्किल भी हो सकता है। अभी यह धूमकेतु पेगासस तारामंडल में दिखाई दे रहा है, जबकि 19 और 20 अप्रैल को मीन तारामंडल की ओर शिफ्ट होगा।

इसकी चमक 6 से 8 मैग्नीट्यूड के बीच आंकी गई है। साफ और अंधेरे स्थानों पर इसे नंगी आंखों से भी देखा जा सकता है, जबकि दूरबीन या बाइनोकुलर से दृश्य और स्पष्ट होगा।

फोटोग्राफी के लिए सुनहरा मौका

खगोलविद अमर पाल सिंह के अनुसार यह समय धूमकेतु की फोटोग्राफी के लिए भी अनुकूल है। DSLR या मिररलेस कैमरा, ट्राइपॉड और सही सेटिंग (ISO 800–3200, 5–15 सेकंड एक्सपोजर) के साथ इसकी शानदार तस्वीरें ली जा सकती हैं। 17 अप्रैल को अमावस्या होने के कारण चंद्रमा का प्रकाश नहीं रहेगा, जिससे धूमकेतु को देखने की स्थिति और बेहतर हो जाएगी। विशेषज्ञों के अनुसार धूमकेतु सिर्फ आकर्षक दृश्य नहीं होते, बल्कि यह ब्रह्मांड की शुरुआती संरचना और रहस्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी अपने साथ लाते हैं। ऐसे में यह घटना वैज्ञानिकों और आम लोगों दोनों के लिए खास मानी जा रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:58
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस