BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Bar Association, Court • गोरखपुर / चरगांवा • 02-04-2026

बार एसोसिएशन कोर्ट चुनाव में दो पक्षों में मारपीट, काउंटिंग रूकी, दोनों पक्षों ने दी तहरीर

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के सिविल कोर्ट में बुधवार की रात चुनावी रंजिश को लेकर जमकर बवाल हुआ। बार एसोसिएशन के चुनाव में काउंटिंग के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस झड़प में निवर्तमान अध्यक्ष भानू पांडेय पर हमला कर दिया जिससे उन्हें चोटें आईं। इसके बाद चुनाव के नतीजे रोक दिए गए हैं। कोर्ट में पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है।

अन्य पदों पर होने वाले काउंटिग पर भी रोक लगा दी गई है। आज एल्डर्स कमिटी की बैठक के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर इस मामले में हत्या की कोशिश और लूट जैसी गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर लिया है।

Image Source Here...

नतीजे आने से पहले ही शुरू हुआ विवाद

बुधवार को दिनभर मतदान की प्रक्रिया शांति से पूरी हुई थी। शाम 6:30 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। रात करीब 9:30 बजे जब अध्यक्ष और मंत्री पद के नतीजे आने ही वाले थे, तभी अचानक विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि लात-घूंसे चलने लगे और पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दो गट आपस में भिड़ गए। इसमें निवर्तमान अध्यक्ष पर हमला कर दिया और वे घायल हो गए।

निवर्तमान अध्यक्ष पर हमले का आरोप

पीड़ित भानू पांडेय का आरोप है कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गिरिजेश मणि त्रिपाठी और उनके समर्थकों ने उन पर जानलेवा हमला किया और उनका मोबाइल फोन भी लूट लिया। देर रात भानू पांडेय अपने समर्थकों के साथ कैंट थाने पहुंचे।

पुलिस ने उनकी तहरीर पर गिरजेश मणि त्रिपाठी, अभिमन्यु निषाद, अमर पांडेय समेत 8 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घायल भानू पांडेय का मेडिकल टेस्ट जिला अस्पताल में कराया है।

Image Source Here...

दूसरे पक्ष ने भी FIR दर्ज कराई

 इस मामले में दूसरे पक्ष ने भी कैंट थाने में FIR दर्ज कराई है। मंत्री गिरीश मणि त्रिपाठी के तहरीर पर निवर्तमान अध्यक्ष भानु प्रताप, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमापति उपाध्याय और दो बेटों सहित 15 से 20 अज्ञात लोगों का नाम शामिल है।

अगला फैसला मीटिंग के बाद

 कचहरी में तनाव को देखते हुए एल्डर्स कमेटी ने फिलहाल चुनावी नतीजों के ऐलान पर ब्रेक लगा दिया है। अब चुनाव समिति की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तय होगी। बाकी पदों के लिए वोटों की गिनती जो गुरुवार को होनी थी, उस पर भी संशय बना हुआ है।

जांच में जुटी पुलिस

 सीओ कैंट अरुण कुमार यश के मुताबिक, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति काबू में रहे। पुलिस ने बताया कि दूसरे पक्ष ने भी अपनी शिकायत दी है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस