BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, astronomical, sky, Moon, Jupiter • गोरखपुर / चरगांवा • 26-03-2026

आकाश में शाम को दिखी खास खगोलीय घटना, चंद्रमा-वृहस्पति ग्रह एक दूसरे के बहुत पास आए नजर, नक्षत्रशाला ने दी विशेष जानकारियां

रूरल न्यूज नेटवर्क। गुरुवार की शाम आकाश में एक खास खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। जिसमे चंद्रमा और बृहस्पति ग्रह एक-दूसरे के बहुत पास नजर आएंगे। वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के खगोलविद अमर पाल सिंह के अनुसार यह नजारा आम लोगों के लिए भी आसानी से देखा जा सकेगा और इसके लिए किसी खास उपकरण की जरूरत नहीं होगी।

खगोलविद के अनुसार जब आकाश में दो खगोलीय पिंड एक-दूसरे के बहुत पास दिखाई देते हैं, तो इसे युति कहा जाता है। यह केवल देखने का असर होता है, असल में दोनों के बीच बहुत ज्यादा दूरी होती है। चंद्रमा पृथ्वी के काफी पास है, जबकि बृहस्पति बहुत दूर है, लेकिन देखने में दोनों पास लगते हैं।

Image Source Here...

कब और कैसे देखें?

यह नजारा 26 मार्च को सूर्यास्त के बाद दिखाई देना शुरू होगा। शाम करीब 8:30 बजे से 9:30 बजे के बीच इसका सबसे अच्छा दृश्य मिलेगा। इस समय आकाश में दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर देखने पर चंद्रमा के पास एक तेज चमकता बिंदु दिखेगा, वही बृहस्पति होगा।

इस खास बात यह है कि इसे बिना दूरबीन के भी आसानी से देखा जा सकता है। बृहस्पति एक चमकीले तारे जैसा दिखेगा, लेकिन वह टिमटिमाएगा नहीं। चंद्रमा उसके बिल्कुल पास नजर आएगा, जिससे इसे पहचानना आसान होगा।

Image Source Here...

दूरबीन से दिखेंगे चार चंद्रमा अगर किसी के पास दूरबीन या बिनाकुलर है, तो वह इस नजारे को और अच्छे से देख सकता है। बृहस्पति के चार बड़े चंद्रमा- आईओ, यूरोपा, गैनिमीड और कैलिस्टो भी दिखाई दे सकते हैं।

यह घटना मिथुन तारामंडल के पास दिखाई देगी। बृहस्पति एक स्थिर और बहुत चमकीला बिंदु होगा, जबकि चंद्रमा उसके पास रहेगा। पास में कैस्टर और पुलक्स तारे भी दिखाई दे सकते हैं, जिससे पहचान और आसान हो जाएगी।

कितनी दूरी और चमक रहेगी? इस दौरान चंद्रमा और बृहस्पति के बीच थोड़ी दूरी रहेगी, लेकिन देखने में दोनों करीब लगेंगे। चंद्रमा इस समय आधे से ज्यादा हिस्सा रोशन रहेगा और बृहस्पति भी काफी तेज चमकेगा।

यह नजारा सूर्यास्त के बाद से लेकर रात करीब 12 बजे तक देखा जा सकेगा। इसके बाद दोनों धीरे-धीरे नीचे की ओर चले जाएंगे और नजर आना कम हो जाएगा।

बेहतर तरीके से देखने के लिए क्या करें? खगोलविद ने बताया कि इस नजारे को देखने के लिए खुले स्थान पर जाएं, जैसे छत या मैदान। शहर की ज्यादा रोशनी से दूर रहेंगे तो दृश्य और साफ दिखाई देगा। अगर मौसम साफ रहा तो यह नजारा बेहद शानदार लगेगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:13
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस