BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, special train • गोरखपुर / चरगांवा • 06-06-2026

गोरखपुर से लखनऊ के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, पुलिस भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को मिलेगी राहत

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर से लखनऊ के बीच यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए 7 से 10 जून तक अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसमें जनरल कैटेगरी के कोच लगाए जाएंगे, ताकि अभ्यर्थियों को सफर में आसानी हो सके।

शाम 7 बजे चलेगी परीक्षा स्पेशल

पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 05031 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 7 से 10 जून तक गोरखपुर से शाम 7 बजे रवाना होगी। रास्ते में यह ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा, करनैलगंज, बाराबंकी और बादशाहनगर स्टेशन पर रुकेगी। इसके बाद रात 12:55 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।

लखनऊ से गोरखपुर के लिए भी मिलेगी सुविधा

वापसी में ट्रेन नंबर 05032 लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 7 से 10 जून तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन लखनऊ जंक्शन से शाम 6:15 बजे रवाना होगी और अलग-अलग स्टेशनों से होते हुए देर रात 11:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

Image Source Here...

जनरल कोच के साथ चलेगी 12 डिब्बों की ट्रेन

 रेलवे प्रशासन के अनुसार, परीक्षा स्पेशल ट्रेन पूरी तरह अभ्यर्थियों की जरूरत को ध्यान में रखकर चलाई जा रही है। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 10 कोच और एसएलआरडी के 2 कोच सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे।

रेलवे का कहना है कि पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के सफर करने की संभावना है। ऐसे में स्पेशल ट्रेन चलने से नियमित ट्रेनों में भीड़ कम होगी और अभ्यर्थियों को गोरखपुर से लखनऊ आने-जाने में बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:00
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस