BREAKING NEWS
गोरखपुर : रेल यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढाए स्पेशल ट्रेनों के ट्रिप
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Buddha Bihar • गोरखपुर / चरगांवा • 07-04-2026

तेज रफ्तार कार पैडलेगंज के बुद्ध बिहार गेट से टकराई, कार के पीछे का पहिया छटककर 50 मीटर दूर गिरा, बुलेट चपेट में आई, बाइक सवार घायल, कार में बैठे लोग फरार

रूरल न्यूज नेटवर्क। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। यह घटना रात करीब 10 बजे पैडलेगंज स्थित बुद्ध विहार के मुख्य गेट पर हुई।

Image Source Here...

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नौका विहार की तरफ से आ रही एक फॉक्सवैगन पोलो कार तेज रफ्तार में थी। अचानक नियंत्रण खोने के बाद कार सीधे बुद्ध विहार के गेट से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के पीछे का पहिए अलग होकर करीब 50 मीटर दूर तक जा पहुंचे। हादसे के दौरान कार के सामने चल रही एक बुलेट बाइक भी इसकी चपेट में आ गई।

Image Source Here...

बाइक पर सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। कुछ लोगों ने घायलों की मदद की, जबकि कुछ लोग वीडियो और फोटो बनाते नजर आए। हादसे के बाद कार में सवार लोग गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पैडलेगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार, फिलहाल सभी घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा और घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
14:03
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा