• gorakhpur, cm yogi, cold day, Hindu family, Sheesh Mahal
•
गोरखपुर / चरगांवा
• 23-01-2026
अनूठी मिसाल: मन्नत पूरी होने पर हिन्दू परिवार ने शीश महल दरगाह पर चादर व गागर अर्पित कर मांगी दुआएं
रूरल न्यूज़ नेटवर्क, गोरखपुर। भारत में यूं तो सदियों से हिन्दू-मुस्लिम
एकता और भाईचारे का पैगाम संगम के रूप में स्थापित है। यही पैगाम, श्रद्धा, आस्था और
भाईचारे का संगम जाफरा बाजार स्थित हजरत बाबा सैयद गाजी मोमिन शीश अली शाह रहमतुल्लाह
अलैह शीश महल दरगाह पर देखने को मिला। सोनकर परिवार में बच्ची पैदा होने की खुशी में
मन्नत उतारने के लिए शीश महल दरगाह पर चादर और गागर अर्पित कर अनूठी मिसाल पेश की।
शीश महल दरगाह में श्रद्धा, आस्था और विश्वास की एक बेहद भावुक कर देने वाला मंजर बेनीगंज
की रहने वाली मोनी सोनकर ने मय कव्वाली के साथ अपनी बेटी रुसी और अनन्या को लेकर शीश
महल दरगाह पर मन्नत पूरी होने पर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।
Image Source Here...
इस मौके पर मोनी सोनकर
ने कहा कि बाबा के दर से मेरी मुराद पूरी हुई है, मैं मन्नत के रस्म को शीश महल दरगाह
पर निभाने आई हूं। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से मांगी गयी मुराद जरुर पूरी होती है।
क्योंकि अल्लाह, ईश्वर हर जगह मौजूद होते हैं। इस महिला की मुराद पूरी होने पर कहा
कि बाबा में अटूट श्रद्धा है, बाबा की कृपा से ही बच्ची की प्राप्ति हुई है, दुआ मांगी
थी जो पूरी हुई है।
Image Source Here...
इस मौके पर शीश महल दरगाह
के व्यवस्थापक/गददीनशीन सज्जाद अली रहमानी ने कहा कि कुछ वर्ष पूर्व मोनी सोनकर ने
बच्ची पाने की मुराद शीश महल दरगाह से मांगी थी। मन्नत पूरी होने पर उसने बड़े ही अकीदत
और महफिल -ए- शमा (कव्वाली) के साथ मजार शरीफ पर चादर व गागर पेश की। इस मौके पर शीश
महल दरगाह के गद्दीनशीन सज्जाद अली रहमानी ने मोनी सोनकर को चादर भेंटकर सम्मानित किया
गया। साथ ही अकीदतमंदों में शिरनी (प्रसाद) का वितरण किया गया। साथ ही भाईचारे और मुल्क
की तरक्की की दुआएं मांगी गयी।
Image Source Here...
इस मौके पर समाजिक योद्धा मुर्तजा हुसैन रहमानी,
अय्यूब अंसारी, अहद, अल्तमश, मोनी सोनकर की दोनों बेटियां रूसी, अनन्या के साथ ही शिव
देवी, सोनू, रानी सोनकर, रोशन, जॉनी, उला देवी सुमन, सचिन, संकेत, रमेश, सीमा देवी,
रचित, सुजाता, अरशु, लड्डू, रवि, गुड़िया, अनिल, परी, एंजल, पूजा, अनमोल सहित बड़ी
संख्या में लोग मौजूद रहे।
Share On :
×
12:59
गोरखपुर : पुरवाई लोककला सम्मान-2026 से नवाजे गए लोकगायक रामदरश शर्मा और पवन पंछी
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के पूर्वाञ्चल अध्यक्ष बने सरदार जगनैन सिंह 'नीटू'
राप्तीनगर वार्ड 80 की पार्षद पूनम सिंह बनी नगर निगम की उपसभापति
रजत राय बने अखिल भारतीय फार्मसिस्ट एसोसिएशन के गोरखपुर जिला महासचिव
गोरखपुर : दस साल की बच्ची के अपहरण के बाद हत्या के मामले में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने विरोध जुलूस निकाला
गोरखपुर : बेलीपार क्षेत्र के मलांव चौराहे पर घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम, दो थानों की पुलिस मौके पर
गोरखपुर : शाहपुर क्षेत्र में एक महिला डाक्टर ने पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने और नशीला पदार्थ खिला न्यूड बनाने का लगाया आरोप, गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर मे तैनात सब इंस्पेक्टर वेनमोर डाग की कैसर से मौत, पूरे सम्मान के साठ दी गई अंतिम विदाई, एसएसपी ने दिया कंधा