BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, woman, child, birth • गोरखपुर / चरगांवा • 25-03-2026

चलती ट्रेन के जनरल बोगी में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, यात्री मित्र जीआरपी की टीम ने एंबुलेंस बुलाकर बच्चे का प्राथमिक परीक्षण कराया

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन के जनरल कोच में एक महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। यह मामला गाड़ी संख्या 15532 का है। जिसमें सफर कर रही महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला की पहचान मशर्रत परवीन के रूप में हुई, जो बिहार के समस्तीपुर जिले के सलाह बुजुर्ग गांव की रहने वाली हैं। वह ठंडरीकलां से खगड़िया तक की यात्रा कर रही थीं।

Image Source Here...

मंगलवार को शाम करीब 5:33 बजे “यात्री मित्र” के जरिए सूचना मिली कि ट्रेन के जनरल कोच में एक महिला को तत्काल मदद की जरूरत है। जैसे ही सूचना मिली, रेलवे सुरक्षा बल की टीम तुरंत सक्रिय हो गई और मौके के लिए रवाना हो गई।

ट्रेन रुकते ही टीम ने संभाला मोर्चा

गाड़ी जैसे ही शाम 5:35 बजे गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पहुंची, आरपीएफ की टीम बिना देरी किए संबंधित कोच तक पहुंची। टीम में उप निरीक्षक प्रियंका सिंह, दीपिका यादव, अमित उपाध्याय, महिला कांस्टेबल सुनीता और अन्य जवान शामिल थे।

इंजन से सातवें जनरल कोच में पहुंचने पर पता चला कि महिला का प्रसव हो चुका है और स्थिति को संभालने की जरूरत है।

Image Source Here...

जच्चा और नवजात दोनों सुरक्षित

तुरंत रेलवे अस्पताल से डॉक्टर रामप्रवेश कुशवाहा और महिला स्टाफ को बुलाया गया। मौके पर ही चादर से घेराव कर महिला को सुरक्षित माहौल दिया गया।

प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। डॉक्टरों की देखरेख में प्रसव के बाद महिला और बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित पाए गए। इस दौरान महिला के साथ उनकी मां बेगम खातून भी मौजूद थीं, जो लगातार उनकी देखभाल में लगी रहीं।

परिजनों की सहमति से अस्पताल भेजा

प्राथमिक उपचार के बाद महिला के परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की इच्छा जताई। इसके बाद तुरंत एंबुलेंस (UP32FG1490) की व्यवस्था की गई और जच्चा-बच्चा को जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

इस पूरी घटना में आरपीएफ टीम और डॉक्टरों की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। अगर समय पर मदद नहीं मिलती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। रेलवे प्रशासन की तत्परता और समन्वय से महिला का सुरक्षित प्रसव संभव हो पाया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस