BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, woman • गोरखपुर / चरगांवा • 23-03-2026

महिला ने पत्नी बनकर 18.80 लाख रुपए ठगे, कोर्ट के आदेश पर 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में एक महिला ने खुद को पत्नी बताकर कथित तौर पर 18.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। आरोप है कि उसने बैंक एफडी और नकदी हड़प ली, साथ ही संपत्ति पर भी कब्जा करने का प्रयास किया। पीड़ित की शिकायत पर सुनवाई न होने के बाद उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर कैंट थाना पुलिस ने महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Image Source Here...

खोराबार क्षेत्र के रानीडीहा निवासी राजीव रंजन सिंह ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पिता शिवाकांत सिंह और माता बबिता सिंह का वर्ष 2016 में तलाक हो गया था। इसके बाद देवरिया के एकौना थाना निवासी रीमा सिंह खुद को उनके पिता शिवाकांत की पत्नी बताकर उनकी चल और अचल संपत्तियों पर दावा कर रही है।

राजीव रंजन सिंह के अनुसार, रीमा ने गोला तहसील में वरासत का मुकदमा दाखिल कर मौजा धौबौली स्थित जमीन पर अपना नाम दर्ज कराने का प्रयास किया, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस बीच, रीमा सिंह ने हीरालाल मल्ल, उसके भाई बलराम, जीजा नर्वदे और नंदू के साथ मिलकर कथित तौर पर फर्जी शपथपत्र और दस्तावेज तैयार किए।

इन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आरोपियों ने केनरा बैंक, बड़हलगंज शाखा से लगभग छह लाख रुपये की एफडी और 35 हजार रुपये नकद निकाल लिए। इसके अतिरिक्त, पूर्वांचल ग्रामीण बैंक से भी करीब 12 लाख रुपये की एफडी और 45 हजार रुपये नकद हड़प लिए गए। अब सभी आरोपी मिलकर राजीव के पिता की अचल संपत्तियों पर भी कब्जा करने की साजिश रच रहे हैं।

राजीव रंजन सिंह ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी रीमा सिंह शादीशुदा है और हीरालाल मल्ल उर्फ दीनानाथ उसके पति हैं। बिना तलाक लिए वह अन्य लोगों से विवाह का दावा कर रही है। आरोप है कि रीमा एक मृत व्यक्ति की विधवा बनकर सरकार से विधवा पेंशन भी ले रही है। राजीव ने बताया कि शिकायत की जानकारी होने पर आरोपियों ने 14 जून 2025 को उन्हें एमएमयूटी के पास समझौते के लिए बुलाया था, जहां उन्हें धमकी दी गई और अपशब्द कहे गए।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:01
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस