BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, girl • गोरखपुर / चरगांवा • 20-04-2026

टाफी देने के बहाने 2 बच्चियों को युवक ने कमरे में बुलाया, छेड़खानी की, केस दर्ज

रूरल न्यूज नेटवर्क। शाहपुर थाना क्षेत्र में 02 मासूम बच्चियों के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोपी ने टॉफी देने के बहाने दोनों बच्चियों को अपने कमरे में बुलाकर उनके कपड़े निकालकर अश्लील हरकत की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की पहचान गोला थाना क्षेत्र के परसिया निवासी 28 साल के आकाश कुमार के रूप में हुई।

संतकबीरनगर जिले की महिला शाहपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराये के मकान में परिवार के साथ रहती है। वह घरों में बर्तन-चौका कर जीविका चलाती हैं। उनके साथ उनकी भाभी और चार वर्षीय भतीजी भी रहती हैं। उसी मकान में गोला थाना क्षेत्र के परसिया निवासी 28 वर्षीय आकाश कुमार भी किराये पर रहकर मजदूरी करता है।

Image Source Here...

रोते हुए भागी बच्ची, मां को बताई घटना

आरोप है कि शनिवार रात करीब आठ बजे आकाश कुमार ने महिला की 07 वर्षीय बेटी और उसकी 04 वर्षीय भतीजी को टॉफी देने का लालच देकर अपने कमरे में बुला लिया। वहां उसने 07 वर्षीय बच्ची के कपड़े निकालकर उसके साथ अश्लील हरकत की। किसी तरह बच्ची रोते हुए अपनी मां के पास पहुंची और पूरी घटना बताई।

इसके बाद मां अपनी भाभी के साथ 04 वर्षीय बच्ची की तलाश में आरोपी के कमरे में पहुंची। जहां आरोपी 04 साल की बच्ची के कपड़े निकालकर उसके साथ भी दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। दोनों महिलाओं को देख आरोपी उन्हें धक्का देकर पैंट पहनकर मौके से भाग गया।

Image Source Here...

सूचना मिलने पर शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से दोनों बच्चियों का प्राथमिक उपचार कराया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को देर रात हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

एक सप्ताह पहले मायके गई थी पत्नी

शादीशुदा आरोपी उसी मकान में किराए पर परिवार के साथ रहता था। उसकी 06 साल की एक बच्ची भी है। बताया जा रहा है कि वह मजदूरी करता था। पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि आरोपी हमेशा शांत रहता था इसलिए किसी को कभी शक नहीं हुआ। उसकी पत्नी भी यहीं रहती हैं। एक हफ्ते पहले उसने पत्नी और बच्ची को मायके भेज दिया। इसके बाद उसने बच्चियों को बुलाकर ऐसी हरकत की।

इस संबंध में सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस