BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Instagram • गोरखपुर / चरगांवा • 16-04-2026

100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक, इंस्टाग्राम पर डाली रील, गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप, 4 घंटे चला ड्रामा

रूरल न्यूज नेटवर्क।  गोरखपुर के बशारतपुर इलाके में गुरुवार सुबह एक युवक करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने टावर पर बैठकर इंस्टाग्राम पर वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उसने कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड ने दिल तोड़ दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे नीचे उतारने के लिए काफी देर तक समझाने की कोशिश की। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई, जहां पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया।

Image Source Here...

जानिए क्या है मामला?

यह घटना सुबह करीब 8 बजे की है। बशारतपुर इलाके में लोगों ने देखा कि एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और ऊपर जाकर बैठ गया। पहले लोगों को लगा कि वह कोई काम कर रहा होगा, लेकिन जब वह काफी देर तक नीचे नहीं उतरा तो लोगों को चिंता हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस मौके पर पहुंची और सबसे पहले वहां जुटी भीड़ को थोड़ा दूर किया। फिर युवक को आवाज लगाकर नीचे आने के लिए समझाया जाने लगा। काफी देर तक लोग उसे समझाते रहे, लेकिन वह तुरंत नीचे आने को तैयार नहीं हुआ। इस दौरान वहां काफी भीड़ लग गई और लोग घटना को देखते रहे।

कौन है युवक?

टावर पर चढ़ा युवक गुड्डू करीब 20 साल का है। वह बिहार के बेतिया का रहने वाला है। वह गोरखपुर में फल बेचने का काम करता है और करीब एक महीने पहले ही काम के लिए यहां आया था। जब पुलिस ने उससे बात की तो उसने बताया कि वह अपने घरवालों और गर्लफ्रेंड से परेशान था। इसी वजह से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और उसी हालत में टावर पर चढ़ गया।

वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर किया शेयर टावर पर बैठे युवक के आसपास चील और कौवे उड़ते रहे। नीचे खड़े लोग उसे देखते रहे और कई लोग वीडियो भी बनाते रहे। इस दौरान युवक ने खुद भी ऊपर से वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाल दिया। पुलिस लगातार उसे समझाती रही कि वह नीचे उतर आए। करीब 5 घंटे की मेहनत और समझाने के बाद युवक आखिरकार नीचे उतर आया। नीचे आते ही पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई। वहां उससे पूरी बात पूछी गई। युवक ने बताया कि वह आत्महत्या करने नहीं गया था, बल्कि सिर्फ अकेले रहना चाहता था और शांति चाहता था। पूछताछ के बाद जब मामला साफ हो गया तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
02:59
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस