BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, cold day, girlfriend • गोरखपुर / चरगांवा • 03-02-2026

प्रेमिका के मोहल्ले में युवक ने दी जान, एकतरफा प्यार में जेल जा चुका था कार्तिक

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में एक युवक ने प्रेमिका के घर से 500 मीटर दूर जान दे दी। जहर खाने के पहले उसने वीडियो बनाया। कहा-तुम्हारे शहर में जहर खाकर जान दे रहा हूं। अब तुम्हें कोई परेशान नहीं करेगा। जहर खाने के बाद युवक सड़क पर कुछ देर तड़पा और फिर उसकी मौत हो गई।

घटना गोरखनाथ थानाक्षेत्र की सोमवार सुबह की है। बताया जा रहा कि वह एक युवती से एकतरफा प्यार करता था। युवक की पहचान बलिया के रहने वाले कार्तिक यादव उर्फ अभिषेक (25) के रूप में हुई। बलिया से करीब 111 किमी दूर गोरखपुर में छात्रा के मोहल्ले में आकर उसने जान दी।

Image Source Here...

एकतरफा प्यार में जेल जा चुका था कार्तिक

पुलिस के अनुसार, अभिषेक यादव गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा से एकतरफा प्यार करता था। आए दिन उसे आते-जाते छेड़ता था। छात्रा के पिता ने उसके खिलाफ तिवारीपुर थाने में सितंबर 2024 में मुकदमा दर्ज कराया था।

3 नवंबर 2024 की रात में डोमिनगढ़ के पास से तिवारीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गोरखनाथ पुलिस को युवक के मोबाइल से करीब 2 मिनट का वीडियो मिला है। यह वीडियो उसने जहर खाते हुए बनाया है। भोर में ही युवक ने जहर खाया है। उसके पास से किसी दवा का रैपर मिला है।

Image Source Here...

छात्रा का वीडियो-फोटो वायरल किया था

पुलिस के अनुसार, युवक ने छात्रा का वीडियो और फोटो भी वायरल किया था। वह कई महीनों से छात्रा को परेशान करता था। परिजन के अनुसार, आरोपी का कोई रिश्तेदार पुलिस विभाग में है।

छात्रा को रोक कर बात करने का दबाव बनाता था छात्रा सिविल लाइंस इलाके में पढ़ने जाती थी। युवक भी गोरखपुर में ही इंटरमीडिएट की पढ़ाई करता था। इसी दौरान उसने छात्रा का पीछा करना शुरू दिया। आरोप है कि वह आए दिन छात्रा को रोककर छेड़छाड़ करता था। जबरिया बात करने का दबाव बनाता था। छात्रा के परिजन के अनुसार, छात्रा बात करने से मना करती तो युवक उसके भाई की हत्या की धमकी देता था। इंस्टाग्राम पर छात्रा का फोटो वायरल करने पर पिता ने थाने में 10 सितंबर 2024 को केस दर्ज कराया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
03:12
गोरखपुर : गोरखपुर विश्वविद्यालय का छात्रनेता सतीश प्रजापति जेल से रिहा
गोरखपुर : इलाके में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश, जनजीवन अस्तव्यस्त
गोरखपुर : भारी बारिश के चलते जिले में 12 वीं तक के सभी स्कूलों में शनिवार को अवकाश, डीएम ने दिए आदेश
गोरखपुर : राज्यसभा सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर विश्वविद्यालय स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
गोरखपुर : सेवा संकल्प समारोह के तहत शुक्रवार को हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रिर्यों का सम्मान, मिला साड़ी और सर्टिफिकेट
गोरखपुर: लोकगायक राकेश श्रीवास्तव को स्व. रवि नागर स्मृति मंजुश्री सम्मान
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : बारिश ने 10-15 मिनट में सामान पहुँचने का दावा करने वाली जोंमैटो, ब्लिंकिट जैसी कंपनियों पर लगाया ब्रेक, नहीं कर सकी डिलेवरी
गोरखपुर : नौसढ़ चौराहे पर शनिवार शाम गिरा यूनिपोल और बिजली पोल, दबी अर्टिगा कार, बाल बाल बचे सवार
गोरखपुर : जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर शनिवार को चढ़ी कार, यात्रियों में मची अफरातफरी, RPF ने चालक के खिलाफ की कार्रवाई, कार किया जब्त
गोरखपुर : शनिवार को बारिश के तीसरे दिन शहर की पूरी सफाई व्यवस्था ध्वस्त, घरों-दुकानों में पहुँच गंदा पानी
गोरखपुर : चाइनीज माँझे से बीबीए छात्र का जबड़ा काटा, लगे 12 टांके
गोरखपुर : 3 दिवसीय प्रवास आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, अधिकांश समय मंदिर परिसर में आयोजित समारोहों में व्यतीत करेंगे
गोरखपुर : महेवा गल्ला मंडी में बारिश से करोड़ों का गल्ला बर्बाद, नुकसान की भरपाई के लिए व्यापारियों की सरकार से आस